देश के सभी राज्यों और 10 देशों के कलाकार आएंगे

feature-top
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने बताया, राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जनजातीय कलाकार यहां पहुंच रहे हैं। वहीं 10 देशों के कलाकार भी इस महोत्सव में शामिल होंगे। इसमें मोजांबिक, मंगोलिया, टोंगो, रूस, इंडोनेशिया, मालदीव, सर्बिया, न्यूजीलैंड और इजिप्ट के कला दल शामिल हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही विदेशों से जनजातीय कलाकारों के दल रायपुर पहुंच रहा है।
feature-top