महाराष्ट्र के सोलापुर में कार की चपेट में आने से 7 लोगों की मौत, कई घायल

feature-top

महाराष्ट्र के सोलापुर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धालुओं का जत्था कार्तिकी एकादशी के लिए जठरवाड़ी से मंदिर नगर पंढरपुर जा रहा था। तभी एक कार ने जत्थे में शामिल कई लोगों को कुचल दिया।

जत्थे में शामिल थे 32 श्रद्धालु पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार शाम करीब 6.45 बजे मुंबई से करीब 390 किलोमीटर दूर संगोला शहर के पास हुआ। 32 श्रद्धालुओं का जत्था तीन दिन पहले कोल्हापुर से चला था। संगोला के पास एक तेज रफ्तार SUV ने पीछे से श्रद्धालुओं को कुचल दिया। अधिकारी ने बताया कि ऐसा लगता है कि चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया था।


feature-top