पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान गुरुवार को पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। एक अज्ञात हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं। जियो टीवी के फुटेज के अनुसार 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में गोली लगी है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर हुए हमले पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है।

feature-top

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ''यह घटनाक्रम तुरंत ही हुआ है। हम इसपर करीब से नजर बनाए हुए हैं और डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखेंगे। चूंकि यह घटना अभी की ही है, इसलिए अभी कहने को ज्यादा कुछ नहीं है।''

feature-top