कतर की कैद में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारी, भारत बोला- जल्द रिहाई के प्रयास जारी

feature-top

कतर की कैद में बंद आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों को लेकर भारत का रिएक्शन आया है। भारत का कहना है कि उसे भारतीय नागरिकों तक कांसुलर एक्सेस मिल गया है और वे सभी सुरक्षित हैं। बता दें कि कतर में काम कर रहे आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी इस समय कतरी एमिरी नौसेना को प्रशिक्षण और अन्य सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी की हिरासत में हैं।

इस संबंध में पूछे जाने पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भारत को उन तक कांसुलर एक्सेस मिला है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "कतर में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिकों तक कांसुलर एक्सेस मिला है और उनका हाल चाल जाना है। हमने एक बार और कांसुलर एक्सेस मांगा है। उनकी जल्द रिहाई के प्रयास किए जा रहे हैं।"


feature-top