feature-top
दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है। गुरुवार शाम को दिल्ली-NCR में AQI 400 के पार था। आज दिल्ली का AQI 450 के करीब रहने की आशंका है, वहीं नोएडा में यह 500 के पार जा सकता है। बढ़ते प्रदूषण के चलते नोएडा में 8वीं क्लास तक की क्लासेस ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए गए हैं। 9वीं से 12वीं तक की क्लास भी ऑनलाइन चलाने का आदेश है।
feature-top