कमजोर विपक्ष से BJP की राह हुई आसान? 5 साल में कितना बदला गुजरात का मैदान

feature-top

2017 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटें अपने नाम की थी। जबकि, कांग्रेस के खाते में 77 सीटें आई थीं। आंकड़ों के लिहाज से साल 1995 से लेकर अब तक यह भाजपा का सबसे खराब प्रदर्शन था। जबकि, कांग्रेस ने 32 सालों का सर्वश्रेष्ठ दिया था। राज्य में मुख्य मुकाबला इन दोनों पार्टियों के ही बीच रहा, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री समीकरण बदल सकती है।

5 सालों में कितना बदला गुजरात का चुनावी मैदान?

2017 चुनाव के दौरान राज्य में पाटीदार आंदोलन, वस्तु एवं सेवा कर (GST) और सत्ता विरोधी लहर चुनौतियां मौजूद थे। हालांकि, जानकारों का मानना है कि 5 सालों में हालात बदल गए हैं। कहा जा रहा है कि पाटीदार आंदोलन ने रफ्तार खो दी है, कारोबारी जीएसटी के आदि हो गए हैं और भाजपा ने 2021 में पूरी कैबिनेट को बदलकर सत्ता विरोधी लहर का जवाब पेश कर दिया है।


feature-top