आधी आबादी पर भाजपा का फोकस, नकदी से आरक्षण तक 11 बड़े वादों से लुभाया

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए रविवार को अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसके साथ ही राज्य में महिलाओं के लिए अलग घोषणापत्र जारी किया गया। पार्टी ने घोषणापत्र तैयार करने के लिए आम जनता से सुझाव लेने को एक कमेटी गठित की थी। इस बार भाजपा ने अपने इस घोषणापत्र में आधी आबादी (महिलाओं) पर खास फोकस करते हुए उन्हें नकदी से लेकर आरक्षण तक 11 बड़े वादों से लुभाने की कोशिश की है। भाजपा अध्यक्ष ने सरकारी नौकरियों में हिमाचल की महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही नड्डा ने कहा कि छठी से 12वीं कक्षा की छात्राओं को साइकिल मिलेगी और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी। भाजपा का उद्देश्य है कि हिमाचल प्रदेश में हर बार सरकार बदलने की प्रवृत्ति रोकी जाए। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।

इसके साथ ही नड्डा ने पार्टी के फिर से सत्ता में आने पर समान नागरिक संहिता लागू करने, चरणबद्ध तरीके से आठ लाख रोजगार सृजित करने और राज्य में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया।


feature-top