बिहार की गोपालगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आरजेडी को बीजेपी के मुकाबले दो हजार से भी कम वोटों से हार मिली है। इस सीट से एआईएमआईएम उम्मीदवार को 12214 वोट हासिल हुए। इसके बाद एक बार फिर से AIMIM पर बीजेपी की बी टीम होने का आरोप लगा है। ओवैसी ने इन आरोपों का जवाब दिया है और साथ ही आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में अरविंद केजरीवाल को कुछ नहीं कहा जा रहा है, क्योंकि उनका नाम अरविंद है, जबकि मेरा ओवैसी है। इसी के चलते मुझ पर हमला बोला जाता है।

feature-top

ओवैसी ने कहा कि सात उपचुनाव हुए, जिसमें कई में बीजेपी को जीत मिली हे। यूपी में सपा और हरियाणा में कांग्रेस और आप को बी टीम क्यों नहीं कहा जाता है। ओवैसी का नाम आते ही मुसलमान और कांग्रेस व आप का नाम आते ही सब चुप हो जाते हैं, जोकि गलत है। उन्होंने आगे कहा कि दल अल्पसंख्यक समाज को डराकर रखना चाहते हैं। उनसे कहना चाहते हैं कि आप पॉलिटिकल लीडर की बात नहीं करें, गुलाम बनकर रहें। बिहार में हम लोगों ने चुनाव लड़ा था, जिसमें से चार को आरजेडी ने खरीद लिया। एक बाकी है। उस पर कोई बात नहीं करता है। आप लोग जो करें वह रणनीति, लेकिन हम चुनाव लड़ते हैं तो फिर सवाल उठते हैं कि क्यों लड़ रहे। हमें लोकतंत्र में भरोसा है, इसलिए हम चुनाव लड़ रहे हैं।

feature-top