गुजरात में चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. यहां के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के अनुभवी नेता जयनारायण व्यास ने आखिरकार बीजेपी छोड़ दी. जय नारायण व्यास ने BJP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. व्यास, सिद्धपुर सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. आपको बता दें कि 182 सीटों वाली विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होगा. पहले चरण के तहत 1 दिसंबर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे. 

feature-top

हाल ही में उनकी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई थी, जो कांग्रेस की ओर से गुजरात के विशेष चुनाव अधिकारी हैं, तभी से इस तरह के कयास लग रहे थे कि वो बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. देखना ये होगा कि लंबे वक्त से बीजेपी में किनारे रखे गए जयनारायण व्यास कांग्रेस या आम आदमी पाटी में किसका हाथ थामते हैं?

feature-top