- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- लैंडिंग से ठीक पहले लेक विक्टोरिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोगों की मौत
लैंडिंग से ठीक पहले लेक विक्टोरिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 19 लोगों की मौत
तंजानिया का एक यात्री विमान बुकोबा में लैंड करते समय लेक विक्टोरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई.
प्रेसिजन एयर के इस विमान में 43 लोग सवार थे, जिनमें से 26 को दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था.
दो पायलट इस दुर्घटना के बाद जीवित थे और उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से कॉकपिट से बात भी की लेकिन प्रधानमंत्री का कहना है कि हो सकता है कि उनकी बाद में मौत हो गई हो.
बचाव कर्मी और स्थानीय मछुआरे अब भी फँसे लोगों को निकालने की कोशिश में लगे हैं. हवाई अड्डे पर विमान के इंतजार में बैठे अब्दुल नूरी ने बताया कि उन्होंने विमान को पानी में गिरते देखा.
उन्होंने बताया हम स्तब्ध रह गए. लोग डर गए और कुछ रोने लगे. आगमन द्वार पर भी लोग चीखने लगे क्योंकि वहां ज़्यादातर वैसे लोग खड़े थे, जो अपनो की प्रतीक्षा में थे.''
घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे मछुआरों से जब उनकी बात हुई तो उन्होंने बताया कि वे विमान से कुछ लोगों को निकालने में सफल रहे क्योंकि एक फ्लाइट अटेंडेंट ने विमान का पिछला दरवाजा खोल दिया था.
इस दुर्घटना के लिए ख़राब मौसम को जिम्मेदार बताया जा रहा है. यह झील बुकोबा हवाई अड्डे के बेहद करीब है और ये अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है. राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन ने इस घटना पर शोक जताया है.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
