तकनीकी खराबी के कारण एयर एशिया का विमान रनवे से लौटा, पुणे से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट

feature-top

एयर एशिया का एक विमान रविवार को रनवे से लौटा गया। दरअसल, पुणे से बेंगलुरु जाने वाली एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट i5-1427 रनवे पर तो आई पर तकनीकी खराबी के कारण टेक-ऑफ रद्द करना पड़ा और फ्लाइट वापस बे में लौट गई। कंपनी ने ट्वीट कर कहा कि फ्लाइट में हुई देरी की वजह से लोगों को असुविधा हुई। इसके लिए हमें खेद है।


feature-top