ओडिशा में 650 नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। ये लोग ओडिशा और आंध्र प्रदेश की सीमा पर स्थित गांवों के रहने वाले हैं। हथियार डालने वाले नक्सलियों में ज्यादातर मलकानगिरी जिले के स्वाभिमान अंचल की स्थानीय ग्राम समितियों या चेतना नाट्य मंडली के सदस्य हैं। यह इलाका ओडिशा का लाल गलियारा माना जाता था। बता दें कि चेतना नाट्य मंडली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ा संगठन है।

feature-top