पुर्तगाल में महिला ने फ्लाइट के क्रू पर हमला किया, विमान की आपात लैंडिंग

feature-top
ब्रिटेन के गैटविक से पुर्तगाल के मैडेरिया जा रहे एक विमान में महिला यात्री ने हंगामा कर दिया। वह नशे में थी। उसने क्रू और अन्य यात्रियों पर हमला कर दिया। इस वजह से विज एयरलाइन के विमान की पुर्तगाल में आपात लैंडिंग कराई गई। यहां पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। विमान छह घंटे की देरी से मैडेरिया पहुंचा।
feature-top