मतदाता पंजीकरण' को बढ़ावा देने के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने शुरू किए कई कार्यक्रम

feature-top

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार और ईसी अनूप चंद्र पांडे ने बुधवार को सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में 'मतदाता पंजीकरण, लोकतंत्र के लिए पहला कदम' विषय पर एक मल्टी-मीडिया प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी अगले तीन दिनों के लिए प्रदर्शित की जाएगी। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) और डीईओ पुणे द्वारा किया गया था। राजीव कुमार ने महाराष्ट्र के पुणे शहर में मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन की भी राष्ट्रीय स्तर पर शुरुआत की। उन्होंने मतदाता पंजीकरण के बारे में जागरुकता फैलाने के वास्ते एक साइकिल रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय मतदाता सूची में लगभग 2.49 लाख मतदाता हैं, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 1.80 करोड़ मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं।


feature-top