- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- महतारी हुंकार रैली..3 किमी लंबा रोड शो
महतारी हुंकार रैली..3 किमी लंबा रोड शो
स्मृति ईरानी महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई। 3 किमी लंबे रोड शो में जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया, कार्यकर्ता ने फूलों की वर्षा की।
जनसभा को संबोधित करने के पहले वहां मंच पर बीजेपी के महिला नेत्रियों ने केंद्रीय मंत्री को फूल की माला पहनाई। मंच के अलावा आस-पास जनसभा में बड़ी संख्या में भीड़ मौजूद थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही केंद्रीय मंत्री मंच पर पहुंची कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। मंच पर केंद्रीय मंत्री के अलावा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सरोज पांडेय, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, रमन सिंह समेत तमाम नेता मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री से पहले रमन सिंह ने सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि रैली देखकर सरकार की नींद उड़ गई है 16 लाख आवास छीन लिए गए, शराब बंदी का झूठा वादा किया गया था।
केंद्रीय मंत्री बोलीं-ये दहाड़ रैली
इसके पहले जनसभा में मंच को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि यह हुंकार नही पहाड़ रैली है, दहाड़ रैली शुरू हो गई है, सरकार अपना बोरिया बिस्तर बांध ले। सिंह ने कहा कि जबब सरकार बनानी थी तब शराब बंदी की बात कही थी, लेकिन अब घर घर शराब बिक रही है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष साव ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब से कांग्रेसियों ने सुना है स्मृति ईरानी आ रही हैं तब से वे थर- थर कांप रहे हैं, डर गए हैं। डरना भी चाहिए, ये वही स्मृति ईरानी हैं जिन्होंने अमेठी में कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को पटखनी दी थी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
