चीन से आगे निकलेगा भारत, 2023 में बनेगा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश

feature-top

वैश्विक आबादी की वृद्धि दर में 2020 से हालांकि एक फीसदी की गिरावट आई है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार 2080 में दुनिया की आबादी पीक पर पहुंचेगी और उसके 20 साल बाद यानी 2100 में इसमें गिरावट का दौर शुरू होगा। इस बीच 2023 में भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाएगी और भारत दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की तरफ से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, 15 नवंबर को दुनिया का आठ अरबवां बच्चा पैदा होगा, जिसके साथ ही दुनिया की आबादी आठ अरब हो जाएगी। हालांकि, आबादी की वृद्धि की रफ्तार को ब्रेक लगे हैं, लेकिन अभी भी यह बढ़ रही है। दरअसल, विश्व की आबादी को सात से आठ अरब होने में 12 साल लगे हैं, लेकिन 9 अरब होने में 15 साल लगेंगे। 2037 तक दुनिया की आबादी 9 अरब होगी।


feature-top