बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान (Shah Rukh Khan) और उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने शुक्रवार देर रात रोक लिया. तकरीबन एक घंटे की पूछताछ के बाद शाहरुख़ खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी तो एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए लेकिन किंग खान के बॉडीगार्ड रवि और टीम को कस्टम ने पकड़ा हुआ था. खबरों के मुताबिक लाखों रुपए की क़ीमत की घड़ियों को भारत में लाने, बैग में महंगी घड़ियों के ख़ाली डिब्बे मिलने और कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने की वजह से शाहरुख खान से पूछताछ की गई थी.

feature-top

दरअसल शाहरुख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर VTR - SG से दुबई एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने गए थे. इसी प्राइवेट चार्टर फ़्लाइट से बीती रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे. रेड चैनल पार करते वक्त कस्टम ने शाहरुख़ खान और उनकी टीम के बैग में लाखों रुपए कीमत की घड़ियां पाई. इसके बाद कस्टम ने सभी को रोक दिया और बैग की जांच की गई. जांच के दौरान बैग में कई महंगी घड़िया BUBEN & ZORWEG घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे, Spirit-8 ब्रांड की घड़ी (लगभग 8 लाख रुपये), ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली. साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले.

feature-top