हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न, मतगणना आठ दिसंबर को

feature-top
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। धर्मशाला और शिमला के मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट को सील कर सुरक्षित किया जा रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी। हिमाचल प्रदेश में अगली सरकार किस पार्टी की बनेगी यह तय करने के लिए राज्य की राजधानी शिमला से लेकर कड़ाके की सर्दी और बर्फबारी झेल रहे लाहौल स्पीति तक मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान केन्द्र पहुंचे। हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था और शाम 5 बजे तक चला। मौजूदा चुनाव राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पुरानी परिपाटी को तोड़ते हुए राज्य में पहली बार लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में जुटी है। वहीं कांग्रेस चाहती है कि राज्य की जनता पुरानी परंपरा कायम रखते हुए उसे जनादेश दे
feature-top