कॉलेजियम सिस्टम पर सवाल, एक और पूर्व CJI बोले- यह एकदम सही और संतुलित

feature-top

भारत में न्यायाधीशों की नियुक्तियों के लिए कॉलेजियम को लेकर चर्चा छिड़ी हुई है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के एक और पूर्व न्यायाधीश यूयू ललित ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस प्रक्रिया को 'संतुलित' बताया है। वह हाल ही में पद से रिटायर हुए हैं। कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कॉलेजियम सिस्टम को 'अपारदर्शी' बताया था।

उन्होंने कॉलेजियम सिस्टम को नियुक्ति क 'एकदम सही और संतुलित' तरीका बताया। उन्होंने रिजिजू को लेकर कहा, 'यह उनके निजी विचार हैं... यह काम करने का एकदम सही और संतुलित तरीका है।' हाल ही में शीर्ष न्यायालय ने केंद्र की तरफ से नियुक्तियों में देरी पर आपत्ति जताई थी। कोर्ट ने इस देरी को 'अस्वीकार्य' बताया था।


feature-top