G-20 सम्मेलनः इंडोनेशिया में 45 घंटे बिताएंगे पीएम मोदी, ऋषि सुनक समेत 10 नेताओं से करेंगे बात

feature-top

जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया जा रहे हैं। उनका यह दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है। वह इंडोनेशिया में लगभग 45 घंटे का समय बिताएंगे और इस दौरान 20 वार्ताओं में हिस्सा लेंगे। दुनियाभर के 10 नेताओं के साथ वह द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। सोमवार को वह इंडोनेशिया जाने वाले हैं। 16 नवंबर को प्रधानमंत्री वापस आएंगे। बता दें कि जी20 का 17वां सम्मेलन है। इसके समाप्त होते ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जी20 की अध्यक्षता भारत को सौंप देंगे।

सरकार के सूत्रों के मुताबिक इस साल के जी20 सम्मेलन में तीन वर्किंग सेशन और कुछ अन्य कार्यक्रम होने हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में भारतीयों के कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं। वे इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीयों को संबोधित करेंगे। भारत 1 दिसंबर 2022 से जी20 की की अध्यक्षता स्वीकार कर सकता है।


feature-top