मदुरै शहर पुलिस ने अयोध्या के संत रामचन्द्र दास परमहंस आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन का सिर काटने पर 10 करोड़ रुपये का इनाम देने की पेशकश की थी। एक वीडियो में, साधु ने प्रतीकात्मक रूप से उदयनिधि स्टालिन की एक तस्वीर को तलवार से 'सिर काट' दिया और उसमें आग लगा दी। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करने वाले पत्रकार पीयूष राय का भी इस मामले में नाम आया है l दोनों पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत नफरत को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी देने का आरोप लगाया गया।

feature-top