- Home
- टॉप न्यूज़
- लोगों के लिए वरदान बनी विकसित भारत संकल्प यात्रा, मौके पर जरूरतमंदों का हो रहा है उपचार
लोगों के लिए वरदान बनी विकसित भारत संकल्प यात्रा, मौके पर जरूरतमंदों का हो रहा है उपचार
विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कोरबा जिला वासियों के लिए अनेकों सौगात लाने के साथ ही वरदान साबित हो रही है। जिले में शहरी क्षेत्र के वार्डों सहित अब तक 338 ग्राम पंचायतों में इस यात्रा के दौरान शिविर लगाए जा चुके हैं। शिविरों में दो लाख से अधिक लोग शामिल हुए और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब तक शिविर के माध्यम से 14 हजार से अधिक हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। लगभग 66 हजार लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही मौके पर उपचार तथा दवाईयां प्राप्त की। यह शिविर लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम भी कर रहा है।
कोरबा जिले में 16 दिसंबर से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत नगरीय क्षेत्र दर्री से हुई थी। यह यात्रा अब तक 338 ग्राम पंचायतों तथा सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में संपन्न हो चुकी है। यात्रा के माध्यम से मोदी की गारंटी से जुड़ी योजनाओं का एलईडी वाहन के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यात्रा से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। शिविर के माध्यम से प्रतिदिन प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि, हेल्थ कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, प्राकृतिक खेती पर जानकारी देने के साथ संवाद स्थापित किया जा रहा है।
शिविर में अब तक ग्रामीण क्षेत्रों के एक लाख 88 हजार से अधिक लोग शामिल हुए हैं। विकासखंडवार पोंड़ी-उपरोड़ा से 57 हजार 396, पाली अंतर्गत 38 हजार 820, कोरबा अंतर्गत 21 हजार 669, कटघोरा अंतर्गत 45 हजार 77 और करतला विकासखंड अन्तर्गत 23 हजार 973 लोग यात्रा में शामिल हुए। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों ने भी प्राथमिकता के साथ भागीदारी निभाई है। शिविर में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत 1592 हितग्राहियों, जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत 318, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 4360 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया है। शिविर में 61 हजार 314 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। इसी तरह 36 हजार 104 टीबी, 16 हजार 931 सिकलसेल की जांच की गई है।
प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना अंतर्गत किसानों को योजनाओं से लाभान्वित करने के अलावा आधुनिक कृषि के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु ड्रोन डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है। अभी तक 46 स्थानों में ड्रोन डेमोस्ट्रेशन किया गया है। जिले में 12 हजार 421 आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अंतर्गत 867, किसान क्रेडिट कार्ड अन्तर्गत 406, भूमि स्वास्थ्य कार्ड प्रदर्शन अंतर्गत 250 हितग्राही लाभान्वित हुए। शिविर में क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलाकारों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और महिलाओं को भी सम्मानित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 748 कलाकार, 556 खिलाड़ी, 6315 विद्याथीर्, 7637 महिलाएं सम्मानित हो चुकीं हैं। शिविर में केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर 3838 हितग्राहियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी के माध्यम से अपनी सफलता को साझा कर अन्य लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने प्रेरित कर रहे हैं। यात्रा शिविर में 01 लाख 16 हजार 224 लोगों ने संकल्प लेने के साथ ही 336 लोगों ने धरती कहे पुकार के कार्यक्रम का प्रदर्शन किया।
*विकसित भारत संकल्प यात्रा से शहरी क्षेत्र के निवासी भी हुए लाभान्वित*
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगई के निर्देशन में नगर पालिक निगम कोरबा के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया गया।
नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत 16 दिसंबर से 23 दिसंबर तक 15 स्थानों में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अभी तक निगम क्षेत्र के लगभग 29 हजार लोग शामिल हुए। शिविर में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजनान्तर्गत 646 हितग्राहियों, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 2993, आयुष्मान कार्ड 2078, आधार कार्ड 980, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजनान्तर्गत 263, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 8429 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया है। शिविर में पांच हजार से अधिक लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया है। शिविर में 16 हजार से अधिक लोगों ने संकल्प लेने के साथ 620 हितग्राहियों ने मेरी कहानी, मेरी जुबानी और 1841 लोगों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
