मुंबई के मीरा रोड पर टी राजा सिंह निकालेंगे शोभा यात्रा, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त दी अनुमति

feature-top

टी राजा सिंह को शोभा यात्रा निकालने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने इजाजत दे दी है। यह शोभा यात्रा 25 फरवरी शाम 5 बजे निकाली जाएगी। दरअसल राजा सिंह छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्म उत्सव को लेकर यह शोभा यात्रा निकाल रहे हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक को कड़ी शर्तों के साथ रैली करने की इजाजत दी है। कोर्ट ने राजा सिंह को अनुमति देने के साथ ही कुछ शर्तें भी रख दीं। इन शर्तों के मुताबिक राजा सिंह अपनी रैली के दौरान भड़काऊ भाषण नहीं देंगे। साथ ही पूरी शोभा यात्रा की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। 


feature-top