24 Feb 2024

Generic placeholder image

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है. अभ्यर्थी सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे. सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने पर अभ्यर्थियों ने आंदोलन छेड़ दिया था. बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इकट्ठा होकर परीक्षा को रद्द करने की मांग करने लगे. अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने परीक्षा रद्द करने की घोषणा की. सरकार की घोषणा होने पर अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया. छह महीने के अंदर एक बार फिर से यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा ली जाएगी. सरकार की घोषणा होने के बाद लखनऊ में अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया.  योगी सरकार के फैसले से गदगद हैं अभ्यर्थी, मानाया जश्न..

24 Feb 2024 01:38PM,
by: Vinay Jha
Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं। प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावना मौजूद है। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी लगभग 35 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नये अवसर बनेंगे। आज एनटीपीसी के 1600 मेगावाट के सुपर थर्मल पावर स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित किया गया है। इसके साथ ही इस आधुनिक प्लांट के 1600 मेगावाट के स्टेज 2 का शिलान्यास भी हुआ है। इन प्लांट से देशवासियों को कम लागत पर बिजली उपलब्ध हो पाएगी। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का बड़ा केंद्र बनाना चाहते हैं। आज ही राजनांदगांव और भिलाई में बहुत बड़े सोलर प्लांट्स का लोकार्पण किया गया है। इसमें ऐसी व्यवस्था है जिससे रात में आसपास के लोगों को बिजली मिल सकेगी।

24 Feb 2024 01:36PM,
by: Tikendra Sinha
Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ के स्टेट जीएसटी विभाग ने प्रदेश के कई स्थानों पर पिछले तीन दिनों में औद्योगिक प्रतिष्ठानों में छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सभी संभागों के कई स्थानों पर छापा मारकर करोड़ों रूपयों के टैक्स की चोरी पकड़ी है। विभाग द्वारा न केवल आई टी टूल्स का प्रयोग कर चोरी पकड़ने में किया जा रहा है बल्कि ई-वे-बिल की जांच से प्राप्त सूचनाओं, फील्ड से एकत्र की जा रही सूचनाओं के आधार पर भी कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि इस बार छत्तीसगढ़ के बजट में राज्य कर विभाग के अंतर्गत बिज़नस इंटेलिजेंस यूनिट के गठन का भी उल्लेख किया गया है इसमे आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर टैक्स चोरी रोकने के साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।

24 Feb 2024 01:36PM,
by: Tikendra Sinha