AAP और कांग्रेस के बीच दिल्ली समेत 5 राज्यों में सीट बंटवारे का ऐलान

feature-top

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दिल्ली और गुजरात समेत 5 राज्यों में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बिच सीटों के बंटवारे की आधिकारिक घोषणा हो गई। 'आप' और कांग्रेस ने आज दिल्ली में एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति साफ कर दी है।

कांग्रेस और 'आप' के दिल्ली, गुजरात, गोवा, चंडीगढ़ और हरियाणा में एक साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि, पंजाब में दोनों दल अलग-अलग ही चुनाव लड़ेंगे।


feature-top