Babuaa Desk

Generic placeholder image

मुंबई की एक विशेष अदालत ने इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) से जुड़े 180 करोड़ रुपये के ऋण चूक मामले में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया है। विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एसपी नाइक निंबालकर ने 29 जून को माल्या के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था और विस्तृत आदेश उपलब्ध कराया गया। सीबीआई की दलीलों और "भगोड़े" के रूप में उनकी स्थिति को ध्यान में रखते हुए 68 वर्षीय कारोबारी के खिलाफ जारी किए गए अन्य गैर-जमानती वारंटों का हवाला देते हुए अदालत ने कहा, "उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ ओपन-एंडेड एनबीडब्ल्यू जारी करने का यह एक उपयुक्त मामला है।" विजय माल्या के खिलाफ वारंट जारी

02 Jul 2024 05:55AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

 वेस्ट इंडीज और अमेरिका के संयुक्त आयोजन में ये तो माना जा रहा था कि भारत दावेदार है लेकिन भारत से ऊपर ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड की टीम थी। ऑस्ट्रेलिया आज नहीं जमाने से ऐसी टीम है जिसे कोई भी टीम हल्के में नहीं ले सकती है। दक्षिण अफ्रीका की टीम संतुलित टीम है लेकिन महत्वपूर्ण अवसरो में चूकने की आदत के चलते उसकी चुनौती तभी मानी जाती है जब वे जीत जाते। पिछली विजेता इंग्लैंड की टीम भी शानदार खेल दिखाने वाली है।इनके बाद भारत का नंबर था। अनेक क्रिकेट पंडितो ने तो भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने लायक नही बताया था। अब जबकि सेमीफाइनल खेलने वाले देश तय हो गए है तो भारत और दक्षिण अफ्रीका अपने अपने पूल में प्रथम स्थान में है । इंग्लैंड के अलावा अफगानिस्तान, सेमीफाइनल पहुंची अन्य टीम है जिसने बांग्ला देश को रोमांचक मैच में हरा कर ऑस्ट्रेलिया के लिए वापसी की फ्लाइट बुक करवा दिए।। अफगानिस्तान दक्षिण अफ्रीका के साथ सेमीफाइनल खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया से जीतने का मतलब है हम भी दावेदार

25 Jun 2024 10:18AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

झारखंड के दुमका जिले में भीड़ ने एक महिला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर को गले में चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। पुलिस ने यह जानकारी दी। सब्सिडी वाले राशन के लाभार्थियों ने आरोप लगाया कि उसने पिछले चार महीनों से पीडीएस आइटम वितरित नहीं किए हैं। यह घटना गोपोकांदर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत मधुबन गांव में हुई। गोपोकांदर पुलिस स्टेशन के प्रभारी रंजीत मंडल ने कहा कि ग्रामीणों ने अपने विरोध प्रदर्शन के तहत गोविंदपुर-साहेबगंज राज्य राजमार्ग को आधे घंटे से अधिक समय तक जाम कर दिया। उन्होंने कहा, "लाभार्थियों को शांत किया गया और राशन वितरित करने का आश्वासन देकर सड़क जाम हटा दिया गया।" झारखंड : महिला अधिकारी को चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया

25 Jun 2024 06:17AM,
by: Babuaa Desk