इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों पर चल रही बहस के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए पूछा है कि क्या वह इस्तीफा देंगे और अपनी जीती हुई सीटों से फिर से चुनाव लड़ेंगे। एकनाथ शिंदे ने ईवीएम विवाद के बीच राहुल गांधी से सवाल किया
17 Jun 2024 06:39AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज जम्मू-कश्मीर में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में अमरनाथ यात्रा मार्ग की तैयारी और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति का आकलन करना शामिल है, ताकि तीर्थयात्रा को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
17 Jun 2024 06:30AM,by: Babuaa Desk
आम आदमी पार्टी में एक खास व्यक्ति हुए या बने इसकी रोचक कहानी चल ही रही है।इस कहानी में एक और खास व्यक्ति की एंट्री हुई है ये है भारतीय राजस्व सेवा से अनिवार्य सेवा निवृत्ति लेने वाली अधिकारी सुनीता केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के तीन बार मुख्य मंत्री रहे अरविंद केजरीवाल की पत्नी है।सुनीता आमतौर पर राजनीति से दूर रहने वाली रही है। भारत के इतिहास में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में अरविंद केजरीवाल पहले मुख्य मंत्री है जो पद पर रहते हुए प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए हैं। अरविंद केजरीवाल विचित्र प्रकार की राजनीति करने वाले ढोंगी व्यक्ति माने गए है जिनके कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। अन्ना हजारे के विरोध के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई थी। सरकारी घर में न रहने, सरकारी कार न लेने के खोखले वादे से पलट सरकारी मकान में रहने, करोड़ो रुपए खर्च कर आलीशान बनाने और सरकारी कार में घूमने का काम किए। जिस भ्रष्ट्राचार के खिलाफ आंदोलन किए।पानी पी पीकर कांग्रेस को गाली दिए उसी के साथ गल बहियां डालकर दिल्ली में सरकार बनाए। आगे सरकार बनाए तो जन कल्याण के साथ साथ दिखावे के लिए अपनी पार्टी में गलत काम करने वालो को बाहर का रास्ता दिखाया।इससे पलट खुद भी और अपने आसपास के मंत्री, सांसद विधायको के साथ खुद भी भ्रष्ट्राचार में लिप्त हो गए। मुख्य मंत्री,सहित मंत्री, राज्य सभा के सांसद शराब घोटाले में लिप्त पाए जाने के आरोपी बने है। एक मंत्री तो साल भर के करीब से जमानत नहीं ले पा रहे है। खुद मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल अंतरिम जमानत मे चुनाव प्रचार के लिए बाहर निकले थे। खूब शोर गुल मचाए। दिल्ली सहित पंजाब में भी बुरी कदर हार गए। इंडिया गठबंधन में होकर दिल्ली में साथ साथ और पंजाब में एक दूसरे के खिलाफ लड़ने का काम अरविंद केजरीवाल ही कर सकते है। अरविंद केजरीवाल, राजनीति के कीचड़ को साफ करने आए थे।देश ने बड़ी उम्मीद भी की थी। दिल्ली के सड़को पर गुमटी वालो से लिए जाने वाले हफ्ता को बंद करवाया, मोहल्ला क्लीनिक चलाया, सरकारी स्कूलों का काया कल्प किया, महिलाओ को बस यात्रा मुफ्त में कराई।इन कार्यों को करते तो शायद सुचिता की राजनीति के पर्याय बनते। अरविंद केजरीवाल उसी कीचड़ में जा फंसे जिसे साफ करने का ढोंग कर रहे थे। उनके 2024के लोकसभा चुनाव के मतगणना के पहले जेल यात्रा(राजनीतिज्ञ लोगो की परिभाषा) में चले गए है। अब दिल्ली में बड़ी विकट स्थिति है। मुख्य मंत्री जेल से शासन चलाने पर आमादा है। उनके विश्वास पात्र सरकार चला रहे है।एक व्यक्ति पिछले दो महीनों से धीरे धीरे आप पार्टी में दखल देने का काम कर रही है वह है सुनीता केजरीवाल, (अरविंद केजरीवाल की जीवन साथी कह लीजिए) भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी रही महिला से कम से कम अच्छे कार्य की उम्मीद की जा सकती है लेकिन वे भी अरविंद केजरीवाल के साथ रहते रहते राजनीति का पाठ पढ़ जो किया जाए उचित है के रास्ते पर चल रही है। उनको इतनी तो अकल होना चाहिए था कि न्यायालयीन कार्यवाही का वीडियो न तो बनाया जा सकता है न ही उसे प्रचारित किया जा सकता है। ये न्यायालय का विशेषाधिकार है।वे अपनी कार्यवाही का सीधा प्रसारण कर ही रहे है लेकिन उसका किसी चैनल या सोशल मीडिया प्लेटफार्म में प्रसारण निजी व्यक्ति के द्वारा नहीं किया जा सकता है। ये कार्य न्यायालयीन अवमानना की श्रेणी में आता है। सुनीता केजरीवाल ने इस प्रकार का कार्य किया है। उन्हे न्यायालय से आदेश मिला है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म से तत्काल सारे वीडियो हटाए। पढ़े लिखे लोग इस प्रकार की सस्ती लोक प्रियता के लिए ऐसा बखेड़ा खड़ा करे तो शोचनीय है। कानून में एक सिद्धांत है कि जितना बड़ा वाहन उतनी बड़ी सावधानी। यही बात आम जीवन में लागू होती है। सुनीता केजरीवाल पढ़ी लिखी? पर भी लागू होती है।सावधानी हटी, दुर्घटना घटी पति तो पति पत्नी भी डेढ़ होशियार
16 Jun 2024 07:55AM,by: Babuaa Desk
विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) के विवाद को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है। नीट मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय परीक्षा है। इस परीक्षा के कारण देश के कई हिस्सों में अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया है। नीट की शुरुआत से ही इसका विरोध कर रही डीएमके ने परीक्षा की पवित्रता को नष्ट करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार केवल एक "दर्शक" है और कोचिंग सेंटरों का समर्थन कर रही है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की "चुप्पी" पर सवाल उठाया है और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है।
16 Jun 2024 06:00AM,by: Babuaa Desk
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि विक्रवंदी विधानसभा उपचुनाव का ‘बहिष्कार’ करने का एआईएडीएमके का फैसला ‘शीर्ष से मिले निर्देशों’ के कारण था। चिदंबरम ने आरोप लगाया कि एडापड्डी के पलानसिवामी की अगुवाई वाली पार्टी को केंद्र में सत्तारूढ़ गठबंधन भाजपा नीत राजग की संभावनाओं को 'सुगम' बनाने के लिए उपचुनाव से दूर रहने को कहा गया है।
16 Jun 2024 06:00AM,by: Babuaa Desk
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत हिरासत में लिए गए मुसलमानों, आदिवासियों और दलितों के भविष्य को लेकर चिंता जताई। हैदराबाद के सांसद ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के नतीजों से कुछ सीखेंगे, लेकिन नतीजों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। ‘मोदी सरकार ने चुनाव नतीजों से सबक नहीं सीखा’: ओवैसी
16 Jun 2024 06:00AM,by: Babuaa Desk
केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय जल्द ही परामर्श के लिए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण (डीपीडीपी) अधिनियम, 2023 के तहत नियम जारी करेगा और कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स, घटकों और अर्धचालक के बड़े पैमाने पर विनिर्माण लाने का लक्ष्य अपरिवर्तित रहेगा।
16 Jun 2024 06:00AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









