Babuaa Desk

Generic placeholder image

काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर कोटलेन गांव के पास सुबह करीब 10.30 बजे उस पर हमला हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के वाहनों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिनका जवाब दिया गया। अधिकारी ने बताया कि काफिले के एक वाहन के चालक के दाहिने कंधे पर गोली लगी है और उसे इम्फाल के एक अस्पताल में ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया, "सुरक्षा बल राज्य की राजधानी से करीब 36 किलोमीटर दूर घात लगाकर किए गए हमले वाली जगह पर पहुंच गए हैं और बंदूकधारियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।" मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह के काफिले पर हमला

10 Jun 2024 10:15AM,
by: Babuaa Desk