पूर्व पुलिस अधिकारी के स्वीकारोक्ति बयान के अनुसार, केसीआर कथित तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, संगठन बीएल संतोष को गिरफ्तार करने के लिए बीआरएस विधायक खरीद-फरोख्त मामले को प्रलोभन के रूप में इस्तेमाल करना चाहते थे, ताकि भगवा पार्टी को अपनी बेटी कविता के ख़िलाफ़ ईडी मामले से छुटकारा पाने के लिए समझौता करने के लिए मजबूर किया जा सके।
29 May 2024 01:51AM,by: Babuaa Desk
1 जून को ओडिशा में अंतिम चरण के मतदान के लिए तीन दिन शेष रहते हुए, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने आईपीएस अधिकारी डीएस कुटे को निलंबित कर दिया और एक अन्य पुलिस सेवा अधिकारी आशीष सिंह की मेडिकल जांच का आदेश दिया, जो छुट्टी पर हैं। चुनाव आयोग ने ओडिशा के मुख्यमंत्री के सहयोगी को निलंबित कर दिया
29 May 2024 01:51AM,by: Babuaa Desk
थरूर पर पलटवार करते हुए गोरखपुर से बीजेपी सांसद ने कहा, ''शशि थरूर 'अंगरेज़ आदमी' हैं. हम छुट्टियों में मनाली और शिमला जाते हैं, वे चुनाव के दौरान भारत आते हैं l वे न तो देश को जानते हैं और न ही इसके गांवों को , वे नहीं जानते इस पसीने को।" बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने शशि थरूर को कहा 'अंगरेज़ आदमी'
28 May 2024 04:26PM,by: Babuaa Desk
उप-मुख्यमंत्री व गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने आज रायपुर एम्स पहुंचकर आईईडी ब्लास्ट में घायल भीमापुरम गांव की दोनों महिलाओं का हालचाल जाना। नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के इस गांव में एक ग्रामीण के घर में आईईडी छिपाकर रख दी थी, जिसमें ब्लास्ट होने से दोनों महिलाएं कल घायल हो गईं थीं। उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एम्स के डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि दोनों खतरे से बाहर हैं और उनका समुचित उपचार किया जा रहा है। श्री शर्मा ने दोनों के बेहतर से बेहतर इलाज के निर्देश दिए।
28 May 2024 02:20PM,by: Babuaa Desk
बच्चों एवं महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 घंटे आपातकालीन सेवा के रूप में बच्चों के लिए चाईल्ड हेल्पलाईन सी.एच.एल-1098 एवं महिलाओं के लिए महिला हेल्पलाईन डब्ल्यू.एच.एल-181 संचालित है। उक्त हेल्पलाईन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा संचालित ई.आर.एस.एस-112 के साथ इंटीग्रेशन किया जा रहा है। हेल्पलाईन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज मंत्रालय महानदी भवन में महिला एवं बाल विकास की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने सी-डैक तिरूअनंतपुरम, पुलिस विभाग की ई.आर.एस.एस-112 की टीम, बीएसएनएल, रेलवे एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को हेल्पलाईन को बच्चों एवं महिलाओं की त्वरित मदद के लिए प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में संचालक महिला एवं बाल विकास श्रीमती तुलिका प्रजापति भी मौजूद थी।
28 May 2024 02:06PM,by: Babuaa Desk
श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की गई है। लेबर ब्यूरों शिमला से प्राप्त औद्योगिक सूचकांक में जुलाई 2023 से दिसम्बर 2023 के मध्य 14 बिन्दु की औसत वृद्धि हुई। जिसके अनुसार प्रति बिन्दु 20 रूपए के मान से 45 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के परिवर्तनशील महंगाई भत्ता में प्रतिमाह 280 रूपए की वृद्धि की गई। श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि
28 May 2024 11:39AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






