हैदराबाद पुलिस को प्रजा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद राज्य मशीनरी हाई अलर्ट पर आ गई। पुलिस और बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर दी गई। प्रजा भवन तेलंगाना के मुख्यमंत्री का आधिकारिक निवास और प्रमुख कार्यस्थल है। हैदराबाद : प्रजा भवन को बम से उड़ाने की धमकी
28 May 2024 10:46AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली बीजेपी मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर द्वारा दायर मानहानि मामले में दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को तलब किया। मानहानि का मामला आतिशी के आरोपों से संबंधित है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। कोर्ट ने उन्हें 29 जून को कोर्ट में पेश होने के लिए समन भेजा है l आतिशी को दिल्ली की अदालत से समन मिला
28 May 2024 10:46AM,by: Babuaa Desk
दिल्ली की एक अदालत ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत याचिका आज खारिज कर दी। खालिद पर 2020 के पूर्वोत्तर दिल्ली सांप्रदायिक दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश का आरोप लगाया गया था। उस पर कड़े गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था। जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज
28 May 2024 10:46AM,by: Babuaa Desk
पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा से कम भी नहीं, ये बात हम आप अक्सर सुनते रहते है। हाल ही में पुणे में सत्रह साल एक नाबालिग युवक द्वारा चोबीस साल उम्र के दो साफ्ट वेयर इंजीनियर्स को ढाई करोड़ की कार से कुचल कर मार दिया गया।अमीर बाप की बिगड़ैल औलाद को बिगड़ैल बाप ने जन्मदिन पर ढाई करोड़ को पोर्शे कार भेट की थी। जा बेटा बिना रजिस्ट्रेशन के बिना नंबर मिले कार में दारू पी और रेस लगा।जमकर नशेबाजी हुई,इसके बाद 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से शहरी क्षेत्र में कार चलाई गई । दुर्घटना के पूर्व का परिणाम सिद्ध करता है कि वाहन चालक परिणाम जानता था। परिणाम भी वही हुआ, जो हो चुका। एक युवक और एक युवती इस घटना में अकाल मृत्यु के शिकार हो गए।
28 May 2024 10:46AM,by: Babuaa Desk
वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग द्वारा कर अपवंचन पर निगरानी तंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुये राज्य में ई-वे बिल के प्रावधानों में दी गई छूट को समाप्त कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 24 मई को ही अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य में व्यवसायियों के लिए अब 50 हज़ार रूपए से अधिक के गुड्स का परिवहन करने पर ई-वे बिल जेनरेट करना आवश्यक होगा। अभी तक राज्य में एक जिले के भीतर माल के परिवहन करने पर ई-वे बिल जारी करना आवश्यक नहीं था, साथ ही 15 वस्तुओं को छोड़ कर राज्य के भीतर किसी भी वस्तु के परिवहन पर ई-वे बिल कि आवश्यकता नहीं थी।
28 May 2024 09:06AM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 28 मई को झारखंड के दुमका में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "'लव जिहाद' की शुरुआत झारखंड से हुई थी।" उन्होंने कहा, "झारखंड अब 'नकदी के पहाड़ों' के लिए जाना जाता है क्योंकि जेएमएम-कांग्रेस बड़े पैमाने पर लूट में लगी हुई है।" लव जिहाद की शुरुआत झारखंड से हुई : पीएम मोदी
28 May 2024 09:06AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





