Babuaa Desk

Generic placeholder image

बस्तर के हरे-भरे क्षेत्र में नीली क्रांति से अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। प्रदेश के कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के तस्वीर बदलने लगी है। इस विकासखण्ड का पखांजूर क्षेत्र मत्स्य उत्पादन के नाम से देश में अपनी एक नई जगह बना रहा हैं। अब यह क्षेत्र देश में मछली पालन के नक्शे पर जाना पहचाना नाम है। यहां क्लस्टर एप्रोच पर मछली पालन किया जा रहा है। यह संभव हुआ है कि कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के पंखाजूर क्षेत्र के किसानों की मेहनत और शासन की योजनाओं के मदद के फलस्वरूप। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बीते 4 वर्षों में छत्तीसगढ़ हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है और पूरे देश में छत्तीसगढ़ की एक नई पहचान स्थापित हो रही है।  नक्सल क्षेत्र की बदली तस्वीर

01 Feb 2023 01:55AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

युवा उद्यमी, मशहूर गायिका और म्यूजिक कंपोजर सुश्री अनन्या बिड़ला आज छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा ‘जलवायु परिवर्तन के खिलाफ युवाओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित पैनल डिस्कशन में शामिल हुईं। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में यूनिसेफ, एनएसएस, अनन्या बिड़ला फाउंडेशन और संज्ञा पीआर के सहयोग से पैनल डिस्कशन तथा लाइव बैंड का आयोजन किया गया था। पैनल डिस्कशन में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री अनिल साहू और पर्यावरणविद एम.एल. नायक, अजय मिश्रा, श्वेता पटनायक, मंजरी शर्मा और तनुजा वर्मा शामिल हुए। श्री श्याम सुंदर पैनल डिस्कशन के मॉडरेटर थे। पैनल डिस्कशन के बाद सुश्री अनन्या बिड़ला ने लाइव बैंड पर अपनी प्रस्तुति भी दी जिसने कार्यक्रम में मौजूद युवाओं को झूमने पर मजबूर किया।

01 Feb 2023 01:55AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

भारत सरकार ने अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के572 द्वीपसमूहो में से 21 द्वीपसमूहों का नाम देश के ऐसे 21 जांबाज़ योद्धाओं के नाम कर दिया है जिन्होंने भारत रत्न के बराबर या कहे उससे भी बड़ा सेना सम्मान- परमवीर चक्र प्राप्त किया है। युद्ध या युद्ध के समान ही विद्रोह की स्थिति में अपने जान की परवाह न कर देश की परवाह करने वाले सेना के तीनों अंग - थल,जल और नभ सेना के सामान्य सैनिक से लेकर सर्वोच्च अधिकारी के लिए जीवन मे बहुत कम अवसर आते है जब रक्षा के लिए अपना सर्वस्व लगाने का मौका मिलता है। जीवन और मृत्यु के बीच की दूरी जब धागे के मोटाई के बराबर शेष रह जाती है तब साहस की परीक्षा होती है और त्वरित बुद्धिमत्ता की भी, ऐसे 21 जांबाज़ बीते 75 साल में निकले जिन्हें देश का सर्वोच्च सैनिक सम्मान परमवीर चक्र प्राप्त हुआ है। देश के लोग ऐसे परमवीरो को कैसे याद रखे इस बारे में स्थाई तौर पर कभी भी सोंचा नही गया था। विशिष्ट शौर्य का परमवीर सम्मान

01 Feb 2023 01:17AM,
by: Babuaa Desk
Generic placeholder image

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत एम्पावर्ड ग्रुप ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के स्टेट मास्टर प्लान में शामिल करने विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग की प्रगति की समीक्षा की गई। भू-अभिलेखों के जियो रिफरेंसिंग कार्य में प्रगति लाने के लिए राजस्व, सूचना एवं प्रौद्योगिकी और वित्त विभाग के अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह से प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के तहत वित्तीय सहायता पार्ट-2 के अंतर्गत डेटा सेंटर, एप्रोचिंग रोड, फूड पार्क, औद्योगिक क्षेत्र और वेयर हाउस की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, खेल एवं युवा कल्याण और वाणिज्य एवं उद्योग सहित अन्य विभाग के अधिकारियों ने उनके विभाग के जीआईएस डाटा को गतिशक्ति पोर्टल में अपलोड करने की जानकारी दी। वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, राजस्व विभाग के सचिव श्री एन.एन.एक्का, छत्तीसगढ़ उद्योग विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री सारांश मित्तर, महिला बाल विकास के सचिव श्री भुवनेश यादव, वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा सहित सूचना प्रौद्योगिकी, रेल्वे, हवाई अड्डा प्राधिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। गतिशक्ति योजना की एम्पावर्ड ऑफ सेक्रेटरी की बैठक सम्पन्न

31 Jan 2023 12:37PM,
by: Babuaa Desk