Imran Khan

Generic placeholder image

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में "इनफ्लिबनेट सर्विसेस टू ऐकडेमिक कम्युनिटी" पर शुक्रवार 14 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रो. बलदेव भाई शर्मा एवं रिसोर्स पर्सन के रूप में वैज्ञानिक ई (सीएस) इनफ्लिबनेट केंद्र (सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र) से डॉ.अभिषेक कुमार उपस्थित रहें। कार्यशाला सुबह 11:00 बजे से साईं राम प्रेक्षागृह, विश्वविद्यालय परिसर में शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें लगभग 50 लोग शामिल हुए, जो की आई.आई. टी भिलाई, बस्तर विश्वविद्यालय, ए.ए.एफ.टी विश्वविद्यालय,कलिंगा विश्वविद्यालय, सरगुजा विश्वविद्यालय,पं. आर.एस.यू., महिला विद्यालय भिलाई, महंत विद्यालय रायपुर, सेंट्रल लाइब्रेरी जगदलपुर, एमिटी विश्वविद्यालय और एस.आर.यू के सदस्य थे। इसी अवसर में इनफ्लिबनेट सर्विसेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनफ्लिबनेट केंद्र (सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र) के साथ एमओयू किया गया। 

16 Oct 2022 03:53AM,
by: Imran Khan