लोकसभा के छठे सत्र में 320 चिह्नित प्रश्न स्वीकार किए गए। इनमें से 66 सवालों का मौखिक रूप से उत्तर दिया गया। वहीं, स्वीकार किए गए गैर चिह्नित सवालों की संख्या 3680 रही। चिह्नित प्रश्नों की बात करें तो पहले सत्र में 500 सवाल स्वीकार गए थे और 183 का मौखिक उत्तर दिया गया था। दूसरे सत्र में यह आंकड़ा 380 और 140 का रहा था। तीसरे सत्र में यह संख्या 420 और 98, पांचवें सत्र में 440 और 84 रही थी। चौथे सत्र में दोनों आंकड़े शून्य रहे थे। लोकसभा के छठे सत्र में, सवाल-जवाब की संख्या कुछ ऐसी रही
12 Aug 2021 03:06AM,by: Imran Khan
देश में ट्विटर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले देश के आईटी मंत्री का ट्विटर हैंडल निलंबित करने के बाद ट्विटर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया। अब कांग्रेस ने दावा किया है कि बुधवार देर रात रणदीप सुरजेवाला समेत पांच बड़े कांग्रेस नेताओं के हैंडल ट्विटर द्वारा लॉक कर दिए गए हैं।
12 Aug 2021 02:11AM,by: Imran Khan
पेट्रोल डीजल की महंगाई से फिलहाल देश वासियों को राहत मिल रही है. लगातार 25वें दिन तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. पेट्रोल डीजल अभी भी बिना किसी बदलाव के बिक रहा है. आखिरी बार 17 जुलाई को तेल कंपनियों ने कीमत में बदलाव किया था. लेकिन इसके बाद से अभी तक कीमतों में न तो कमी न हीं बढ़ोत्तरी की गई है. दूसरी ओर मांग में बढ़ोतरी से कच्चा तेल एक बार फिर महंगा होने लगा है.इसी सप्ताह सोमवार को यह 4 फीसदी से भी ज्यादा टूट कर तीन सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर आ गया था. लेकिन मंगलवार को कच्चा तेल डेढ़ फीसदी से भी ज्यादा चढ़ गया.
11 Aug 2021 09:59AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







