Imran Khan

Generic placeholder image

छत्तीसगढ़ में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को यहां छत्तीसगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक के दौरान अचानकमार टायगर रिजर्व में बाघों की संख्या में वृद्धि के लिए वर्ष 2021-22 के अंतर्गत 25 करोड़ 80 लाख रुपये के कार्यों का वर्चुअल शुभारंभ किया यह बैठक मुख्यमंत्री बघेल की अध्यक्षता में राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविन्द्र चैबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधायक एवं बोर्ड के सदस्य देवव्रत सिंह, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू,प्रमुख सचिव वन मनोज कुमार पिंगुआ, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वनबल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) पीवी नरसिंग राव उपस्थित थे।

21 Jun 2021 01:07PM,
by: Imran Khan