प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक प्रेसवार्ता में बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दी। वित्त मंत्री ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि एक नया राष्ट्रीय बैंक बनाया जाएगा जो इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा))और विकास संबंधित कार्यों के लिए राशि जुटाने का काम करेगा।इसके साथ ही कैबिनेट ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में संचरण और वितरण को मजबूत करने के लिए 9129,32 करोड़ रुपये के संशोधित लागत अनुमान को भी मंजूरी दे दी।
16 Mar 2021 11:04AM,by: Imran Khan
रायपुर - राजधानी के नयापारा इलाके में पुलिस ने एक कॉस्मेटिक के थोक विक्रेता की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए लाखों रुपए का नकली माल जब्त किया है। हिंदुस्तान यूनी लीवर कंपनी के दिल्ली- मुंबई से आये कंपनी प्रतिनिधियो के साथ ये छापामार कार्रवाई की गई है। फेयरनेस क्रिम लगाने से पहले सावधान,
16 Mar 2021 10:05AM,by: Imran Khan
मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच के निलंबित अधिकारी सचिन वाजे की गिरफ्तारी के बाद से हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। एंटीलिया मामले में मंगलवार को एक बड़ा खुलासा हुआ है। एनआईए को मिले सबूत के मुताबिक, सचिन वाजे ने अपनी सोसायटी का सीसीटीवी फुटेज डिलीट करवाया था, जिसे एनआईए ने फिर से हासिल कर लिया है। इससे पता चला कि स्कॉर्पियो कभी चोरी नहीं हुई थी। यह 18 से 24 फरवरी के बीच वाजे सोसायटी में खड़ी नजर देखी गई।
16 Mar 2021 09:23AM,by: Imran Khan
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम दौरे का आज आखिरी दिन, दो सभाओं को करेंगे संबोधित, शाम साढ़े 6 बजे लौटेंगे रायपुर रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का अंतिम दिन है। कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में CM आज 2 विधानसभा में आमसभा को संबोधित करेंगे। नाहरकटिया और दुलियाजन में आज उनकी चुनावी सभा है। जिसके बाद CM भूपेश शाम साढ़े 6 बजे रायपुर लौटेंगे।
16 Mar 2021 06:33AM,by: Imran Khan
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ख़िलाफ़ दर्ज की गई एफ़आईआर के मामले में अपना जवाब दिया है। अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखते हुए कहा है,उप्र की भाजपा सरकार ने मेरे ख़िलाफ़ जो एफ़आईआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहाँ प्रकाशित कर रहे हैं।अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे।ये एफ़आईआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है। मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाने में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ख़िलाफ़ एक पत्रकार के साथ मारपीट करने के मामले में आईपीसी की धारा 147, 342 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफ़आईआर "हारती बीजेपी की हताशा का प्रतीक" – अखिलेश यादव
16 Mar 2021 04:28AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







