रायपुर- भाजपा की प्रदेश इकाई में नई नियुक्त्यिां कर दी गई हैं। पूर्व आइएएस ओपी चौधरी को युवा मोर्चा का सह प्रभारी बनाया गया है, जबकि अनुराग सिंहदेव प्रभारी होंगे। इसी तरह महिला मोर्चा का प्रभारी लता उसेंडी को बनाया गया है। अन्य नियुक्त्यिों में किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी सलीम राज होंगे। संभागों में प्रभारी में रायपुर संभाग के इंचार्ज भूपेंद्र सवन्नी, शिवरतन शर्मा बस्तर, नारायण चंदेल सरगुजा, किरण देव दुर्ग और कृष्णकुमार साय को बिलासपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। अन्य नियुक्तियों में महिला मोर्चा प्रभारी लता उसेंडी,सह प्रभारी उषा टावरी। पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी लखन देवांगन, सह प्रभारी कोमल जंघेल एसटी मोर्चा प्रभारी दिनेश कश्यप, सह प्रभारी सत्यानंद राठिया एससी मोर्चा प्रभारी निर्मल सिन्हा, सह प्रभारी सरला कोसरिया अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी सलीम राज जिलों के प्रभारियों को भी नाम घोषित किये गये हैं जैसे रायपुर शहर प्रभारी खूबचंद पारख रायपुर ग्रामीण प्रभारी डाॅ. कृष्णमूर्ति बांधी,सह प्रभारी प्रहलाद रजक बलौदाबाजार प्रभारी मोतीराम चंद्रवंशी सह प्रभारी अशोक पांडेय गरियाबंद प्रभारी राकेश यादव महासमुंद प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही सह प्रभारी अवधेश चंदेल धमतरी प्रभारी,नीलू शर्मा भिलाई प्रभारी, संतोष बाफना दुर्ग प्रभारी,पुरंदर मिश्रा बालोद प्रभारी, केदार गुप्ता बेमेतरा प्रभारी, अजय राव राजनांदगांव प्रभारी, संजय श्रीवास्तव कवर्धा प्रभारी, लखनलाल साहू कांकेर प्रभारी, निरंजन सिन्हा कोण्डागांव प्रभारी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा नारायणपुर प्रभारी, भरत मटियारा बस्तर प्रभारी, लोकेश कावड़िया दंतेवाडा़ प्रभारी, सुभाउ कश्यप सुकमा प्रभारी, जगदीश (रामू) रोहरा बीजापुर प्रभारी, श्रीनिवास राव मद्रदी सह प्रभारी धनीराम बारसे बिलासपुर प्रभारी, मोती लाल साहू गौरेला- पेड्रा-मरवाही प्रभारी, जेपी शर्मा सह प्रभारी सौरभ शर्मा , रायपुर संभाग प्रभारी किरण देव, दुर्ग संभाग प्रभारी कृष्णकुमार साय, बिलासपुर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा,बस्तर संभाग प्रभारी नारायण चंदेल, सरगुजा संभाग प्रभारी
25 Dec 2020 01:40AM,by: Imran Khan
पंजाब के गुरदासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक परिवार के 3 लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के बेटे का आरोप है कि जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसे मांगे तो मामा ने उनको जहर भेजकर कहा कि वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या कर ले नहीं तो वह आकर उनके परिवार को मार देगा। दरअसल ये मामला गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल का है। जहां बहन द्वारा आर्थिक मदद मांगने पर भाई ने आत्महत्या करने का सुझाव दे डाला। जिससे दुखी होकर बहन ने पहले सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर इंसाफ की मांग की। इसके बाद उसने अपनी 16 साल की बेटी और पति के साथ जहरीली दवाई निगल कर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक महिला का नाम भारती शर्मा बताया जा रहा है। उनका अपने भाई प्रदीप शर्मा से पैसे का लेन-देन था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के बेटे कुनाल शर्मा ने बताया कि उनका अपने मामा के साथ पैसों का लेन-देन था। जब उसकी मां ने अपने भाई से पैसों को लेकर बात की तो उसके मामा ने उन्हें जहरीली दवाई भेज कर कहा कि वह जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ले नहीं तो वह सारे परिवार को मार देगा। तभी रात को परिवार के तीनों सदस्यों ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली।
24 Dec 2020 07:17AM,by: Imran Khan
तमाम सरकारी विभागों में से सिर्फ पुलिस ही एक ऐसा डिपार्टमेंट है, जो कभी आंदोलन की राह पर खुद नहीं चलता। लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि इन्हें कोई समस्या ही नहीं है। इनकी कोई मांग भी नहीं है। हकीकत में पुलिस में छोटे कर्मचारियों को वेतन, सुविधा और छुट्टियों को लेकर जो परेशानी है वो चिंतनीय है। छोटे पुलिस कर्मी कभी अपनी समस्या पर सरकार के सामने मुखर नहीं हो पाते, लेकिन शायद अब समय बदल रहा है। पुलिसवालों की समस्याओं को लेकर एक आरक्षक ने मुहिम छेड़ रखी है
24 Dec 2020 07:16AM,by: Imran Khan
बर्खास्त IAS बाबूलाल अग्रवाल ने बिलासपुर हाईकोर्ट में पेश की अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है। इसके बाद उन्हें रायपुर जेल भेज दिया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बाबूलाल अग्रवाल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नवंबर में गिरफ्तार किया था। मामले की सुनवाई जस्टिस आरसीएस सामंत की एकलपीठ में हुई।
24 Dec 2020 07:16AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






