एडिलेड टेस्ट में भारतीय टीम को 8 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस डे नाइट टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।इस हार के बाद टीम इंडिया की मुश्किलें आने वाले मैचों में और भी बढ़ जाएंगी, क्योंकि कप्तान विराट कोहली भारत वापस लौटेंगे। कोहली पैटरनिटी लीव पर रहेंगे।
19 Dec 2020 09:06AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवती की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। मकान के बाहर से ताला लगा हुआ था। लड़की के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। युवती करीब एक माह पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी और शादी कर वहां रह रही थी। युवती का पति भी गायब है। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है। युवती की हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया
19 Dec 2020 08:34AM,by: Imran Khan
सरगुजा जिले में स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कई पदों पर भर्ती हो रही है, लेकिन इस बार तंबाकू का नशा करने वालों को नौकरी नहीं मिलेगी। यह बात थोड़ी अजीब लग रही है, लेकिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न पदों के लिए निर्धारित की गई योग्यता व शर्तों में इसे शामिल किया है। सरकारी विभाग में तंबाकू का नशा करने वालों को नहीं मिलेगी नौकरी
19 Dec 2020 04:01AM,by: Imran Khan
इस नए रास्ते की बदौलत प्रखंड बोंगी। बरमोरिया स्थित लगभग 70 गांव के ग्रामीणों का मड़वा पहाड़ी से जमुई जिला मुख्यालय की दूरी घटकर महज 55 किलोमीटर ही रह गई है।पहले इन दोनों पंचायतों सहित आसपास के ग्रामीणों को भेलवाघाटी भाया चकाई होते हुए जमुई जाने के लिए 115 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी. जिसमें लगभग तीन घंटे लगते थे। अब इस पहाड़ी सड़क बनने के बाद मात्र सवा घंटे में ग्रामीण साइकिल और बाइक के जरिए जमुई पहुंच जाते हैं। वहीं, डोमन मियां और इस्लाम मियां का कहना है कि उनकी एवं भेलवाघाटी के ग्रामीणों को तब सकून मिलेगा जब राज्य सरकार उन सबके द्वारा बनाये गए इस पहाड़ी रास्ते को पक्का कर दे। ताकि, इस मार्ग पर छोटे बड़े वाहनों का आना जाना शुरू हो सके एवं लोगों की परेशानी कम हो सके और लोग कम समय एवं खर्चे में कोर्ट- कचहरी, इलाज एवं अन्य जरूरी कामों के लिए जिला मुख्यालय पहुंच सकें। इस सड़क से जमुई, खैरा, सोनो के भी लोग आसानी से कम समय में गिरीडीह, कोडरमा आदि शहर आ-जा सकेंगे। इस्लाम मियां और डोमन मियां बताते हैं कि उन्होंने सुना था कि बिहार के गया निवासी दशरथ मांझी द्वारा अकेले दम पर वर्षों की मेहनत से पहाड़ को काटकर रास्ता बनाया गया था। उसी महान व्यक्ति से प्रेरणा लेते हुए और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने जंगल में पशु चराने के दौरान मड़वा पहाड़ी को काटकर रास्ता बनाने का निर्णय लिया और 2017 से इस सड़क निर्माण अभियान में छेनी। हथौड़ा लेकर जुट गए। उसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस काम में जोर- शोर से साथ दिया। जिस कारण तीन साल में मड़वा पहाड़ी से सोनो के रजोन तक लगभग 4 किलोमीटर पहाड़ी सड़क बनकर तैयार हो गइ । वहीं, इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों की परेशानी दूर हुई।
19 Dec 2020 03:58AM,by: Imran Khan
भारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच गया है। इस बीच राहत की खबर ये है कि देश में पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना (Covid-19) की रफ्तार धीमी हुई है. नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30 प्रतिशत अधिक है।
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंच गए हैं। बंगाल में सियासी उठापटक के बीच अमित शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे से अमित शाह जहां जनता से संवाद करेंगे वहीं टीएमसी के असंतुष्ट कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने की भी खबर है। इनमें पूर्व मंत्री व विधायक शुभेंदु अधिकारी का नाम भी शामिल है।
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर बिमान बनर्जी ने टीएमसी विधायक सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि सुवेंदु अधिकारी ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से इस्तीफा नहीं सौंपा है।इसके अलावा उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनका इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है। विधानसभा स्पीकर ने कहा कि उन्होंने टीएमसी विधायक को 21 दिसंबर को उनके चैंबर में पेश होने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें यकीन नहीं हो जाता है कि ये इस्तीफा 'स्वैच्छिक और वास्तविक' नहीं है,तब तक वो संविधान के प्रावधानों के मुताबिक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं कर सकते हैं। स्पीकर ने नामंजूर किया सुवेंदु अधिकारी का इस्तीफा
19 Dec 2020 03:43AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






