संत बाबा राम सिंह की मौत पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। राहुल गांधी ने बाबा राम सिंह को श्रद्धांजलि देने के साथ मोदी सरकार पर निशाना साधा है.।उन्होंने कहा कि कई किसान अपने जीवन की आहुति दे चुके हैं। मोदी सरकार क्रूरता की हर हद पार कर चुकी है।
17 Dec 2020 03:02AM,by: Imran Khan
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन 22वें दिन में प्रवेश कर चुका है। किसान दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले हुए हैं। किसानों के तेवर से लग रहा है कि आंदोलन लंबा चलने वाला है। उनकी मांग है कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस ले।किसान कहते हैं कि सरकार जिस दिन तीनों कानून वापस ले लेगी, हम आंदोलन समाप्त कर देंगे।
17 Dec 2020 02:59AM,by: Imran Khan
टीवी क्वीन एकता कपूर हमेशा शोज और फिल्मों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी निजी जिंदगी कभी भी ज्यादा सुर्खियों में आती नहीं दिखती है।लेकिन अब ये ट्रेंड टूटता दिख रहा है. कुछ समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एकता कपूर जल्द ही शादी करने जा रही हैं। वे अपने करीबी दोस्त तनवीर बुकवाला से शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस बारे में अभी तक एकता की तरफ से कुछ नहीं बताया गया है।लेकिन जिस अंदाज में एकता ने तनवीर संग फोटोज शेयर की हैं, वो देख फैन्स अब यहीं कह रहे हैं कि एकता शादी करने जा रही हैं। तनवीर संग फोटो शेयर करते हुए एकता ने भी खास कैप्शन लिखा है। वे कहती हैं - हम बहुत जल्द वहां, मैं आप सभी को जल्द बताऊंगी । शादी करने जा रहीं टीवी क्वीन एकता कपूर?
16 Dec 2020 12:43PM,by: Imran Khan
16 दिसंबर भारत -पाकिस्तान युद्ध में भारत की सबसे बड़ी जीत हुई थी। भारत के वीर जवानों ने दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।विजय गाथा का प्रतीक विजयंत टैंक रायपुर जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन के पास मौजूद विजयंत टैंक ने युद्ध में प्रमुख भूमिका अदा की थी। यह भारत का पहला स्वदेशी टैंक है। सन 1965 से लेकर 2008 तक यह टैंक भारतीय फौज का हिस्सा रहा। सन 1971 की लड़ाई में इस टैंक का महत्वपूर्ण योगदान था। 39 हजार किलो वजनी यह टैंक 105 मिलीमीटर चौड़ा है, जिसमें 50 गोले रखे जा सकते हैं।इस टैंक से अलग- अलग तरह व साइज के गोले 44 से दो हजार राउंड तक फायर किए जा सकते हैं। तीन मीटर गहरी और दो मीटर चौड़ी खाई को फांदने वाला यह टैंक 530 किमी तक का सफर तय कर सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है।
16 Dec 2020 07:03AM,by: Imran Khan
अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने सुपरस्टार रजनीकांत से राजनीति में हाथ मिलने के संकेत दिए हैं। मक्कल निधि मैयम (एमएनएम)के अध्यक्ष कमल हासन ने कहा कि वह लोगों के हित के लिए किसी भी तरह का "ईगो" त्याग देने के लिए तैयार हैं। रजनीकांत की राजनीति में एंट्री को लेकर उन्होंने कहा कि रजनीकांत की नीतियां स्पष्ट नहीं होने तक वह कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं।
16 Dec 2020 05:01AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









