बीजापुर - सुरक्षाबलों की टीम ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। डीआरजी और सीएएफ 19 डी की संयुक्त टीम ने दो जिंदा आईईडी बम बरामद किया। मौके पर बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय कर नक्सली मंसूबों को नाकाम कर दिया। जानकारी के अनुसार गंगालूर-पुसनार मार्ग पर बुरजी के पास से जवानों ने दो आईईडी बरामद किया। सड़क निर्माण के दौरान 5- 5 किग्रा के दो आईईडी बरामद किया। मौके पर बीडीएस की टीम ने आईईडी को निष्क्रिय किया। बता दें कि नक्सली बीते कुछ दिनों से लगातार आइईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में नारायणपुर में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ। वहीं अब फिर से बीजापुर के गंगालूर में आईईडी ब्लास्ट करने आईईडी बिछाया था। जिसे जवानों ने निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों की बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम
15 Dec 2020 11:22AM,by: Imran Khan
बिलासपुर - नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने आज बोदरी धान खरीदी केंद्र पहुंचकर वहां धान खरीदी का जायजा लिया और किसानों से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष ने यहां धान की तौल को लेकर सवाल उठाए और कहा कि प्रति बोरा में 1 किलो धान का किसानों को चपत लगाया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू है, इस साल सरकार 90 लाख मिट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।
15 Dec 2020 11:22AM,by: Imran Khan
रायपुर- प्रदेश में होने वाली छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र अब 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। दरअसल कोरोना को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने अहम फैसला लेते हुए तारीखें 15 दिसंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। छात्र निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन माध्यम से माध्यमिक शिक्षा मंडल की साइट पर परीक्षा फॉर्म जमा कर सकते हैं। बता दें कि इसके पहले नियमित छात्रों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर थी और प्राइवेट छात्रों के लिए विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 31 दिसंबर रखी गई थी। लेकिन अब नियमित छात्रों को भी 31 दिसंबर तक की छूट दी गई है। इसके साथ ही कक्षा नौवीं के परीक्षार्थियों के पंजीयन के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि भी 31 दिसंबर कर दी गई है। प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई
15 Dec 2020 10:51AM,by: Imran Khan
रायपुर - बीजेपी आज से धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान बीजेपी धान खरीदी केंद्रों में फैली अव्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ नारे नारे लगाकर किसान पंचायत करेगी। इस दौरान केंद्र सरकार की तीनों कृषि कानूनों के फायदे गिनाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रदर्शन के दौरान बीजेपी सभी खरीदी केंद्रों में किसान पंचायत लगाएगी। इसी क्रम में आज भाजपा की महापंचायत रायगढ़ और कवर्धा में होगी। दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री सरकार के 2 साल के कामकाज की जानकारी देने की शुरुआत आज से कर रहे हैं। प्रभार जिलों के मंत्री पत्रकार वार्ता के जरिए कामकाज की चर्चा करेंगे। बीजेपी का आज से धान खरीदी केंद्रों में प्रदर्शन
15 Dec 2020 07:33AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 15 दिसंबर को गुजरात के कच्छ का दौरा करेंगे।वह यहां अलग-अलग तीन परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे. प्रधानमंत्री विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल सोलर प्रोजेक्ट का भी भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री कच्छ के मांडवी में लगने वाले डिसेलिनेशन प्लांट का भी भूमि पूजन करेंगे।
15 Dec 2020 02:59AM,by: Imran Khan
सुकमा में नक्सलियों को हर मोर्चे पर नाकाम करने वाला जांबाज शहीद हो गया। कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट विकास सिंघल की रायपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। विकास रविवार को सुकमा में IED (इंप्रोवाइस एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट की चपेट में आ गए थे। इसके बाद गंभीर रूप घायल अवस्था में एयरफोर्स के हैलीकॉप्टर से उन्हें रायपुर लाया गया था। पचपेड़ी नाका स्थित एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मगर डॉक्टर्स उन्हें नहीं बचा सके।
14 Dec 2020 07:07AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









