15 Dec 2020
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा राज्य सरकार के दो साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बी.टी.आई.ग्राउण्ड में 7 हजार वर्गफुट की विशाल रंगोली बनाई जाएगी। यह रंगोली 100 फीट लम्बी और 70 फीट चौड़ी होगी। आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने बताया कि विशाल रंगोली के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हुए छत्तीसगढ़ के विकास के रंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में अब तक इतनी बड़ी रंगोली नहीं बनाई गई है। यह रंगोली छत्तीसगढ़ के गौरव के प्रतीक के रूप में तैयार की जा रही है। आयोजन में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया भी शामिल होंगी। इस रंगोली को आमजन 17 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे से देख सकेंगे।
15 Dec 2020 02:31PM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस 2021 को मुख्य अतिथि के तौर पर भारत के निमंत्रण को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने स्वीकार कर लिया। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इस ऐलान के बाद राब ने यह भी कहा कि ब्रिटेन भारत के साथ अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने की चाहत रखता है। दरअसल, आज विदेश मंत्री एस जयशंकर और डॉमिनिक राब के बीच एक मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, 'आतंक और कट्टरवाद की चुनौतियों के मुद्दे पर हमने चर्चा की, जो दोनों देशों के लिए अहम है। हमने अफगानिस्तान, खाड़ी व हिंद प्रशांत क्षेत्र के हालातों पर भी चर्चा की।'
15 Dec 2020 02:31PM,by: Thaneshwar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के कच्छ में एक अलवणीकरण संयंत्र, एक संकर अक्षय ऊर्जा पार्क, और एक पूरी तरह से स्वचालित दूध प्रसंस्करण और पैकिंग संयंत्र की आधारशिला रखी। अपनी विशाल तटरेखा का दोहन करते हुए, गुजरात समुद्री जल को पीने योग्य पेयजल में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं का लाभ आदिवासियों, किसानों, पशुपालकों और आम लोगों को मिलेगा.
15 Dec 2020 02:31PM,by: Ashna Ali
रायपुर :महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रदेश के 27 जिलों में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में विगत 2 वर्ष में 6 हजार 696 प्रकरणों का निराकरण किया गया है और 3 हजार 694 प्रकरणों में महिलाओं को आसरा दिया गया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पीड़ित व संकटग्रस्त महिला को एक ही छत के नीचे आवश्यक सुविधा और सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सखी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। अब ये केन्द्र महिलाओं को एक छत के नीचे तत्काल सहायता देने के एक सशक्त और सुलभ माध्यम बनते जा रहे हैं।
15 Dec 2020 02:30PM,by: Thaneshwar sahu
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडिप व राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत उन्हें करीब दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत के कुल 3380 सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 17 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे स्थानीय जलसंसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में कार्यक्रम आयोजित है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने एडिप योजना के तहत जिले के 1162 दिव्यांगजनों का चयन किया था। साथ ही राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जिले के 623 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया था। इन्हें कुल दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत के करीब 3380 विभिन्न सहायक उपकरण दिलाने विभाग की ओर से भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। तात्कालिन कलेक्टर एवं वर्तमान कमिश्नर डाा. संजय अलंग ने उक्त संबंध में सांसद साव को जानकारी देते हुए केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. थावरचंद गहलोत से इस मामले में चर्चा करने का अनुरोध किया था। संसद के मानसून सत्र के दौरान ही साव ने केन्द्रीय मंत्री गहलोत से भेंट कर जिले के चयनित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल सहायक उपकरण उपलब्ध कराने अनुरोध किया। इन प्रयासों के फलस्वरूप लंबे समय से सहायक उपकरणों की बाट जोह रहे जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 17 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. गहलोत वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से दिल्ली से जुड़ेंगे। दिव्यांगों को बंटेंगे दो करोड़ के सहायक उपकरण, तैयारी पूरी
15 Dec 2020 02:30PM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







