15 Dec 2020

Generic placeholder image

अंबिकापुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के प्रवास पर पिछले पांच दिनों से हैं। इस दौरान उन्होंने बलरामपुर और अंबिकापुर का दौरा किया और अपनी योजनाओं के साथ जनता को कई सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में निमंत्रण न मिलने से केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह नाराज नजर आईं।रेणुका सिंह ने कहा है कि 'मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रशासन ने निमंत्रण देना भी उचित नहीं समझा गया, मेरा स्थान छत्तीसगढ़ प्रोटोकॉल में तीसरे स्थान में आता है। प्रोटोकॉल के अनुसार कलेक्टर को निमंत्रण देना था जो नहीं दिया गया, राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बता दें छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में एक लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़ भी लगाई। बलरामपुर से सुकमा तक सभी 28 जिलों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इस मैराथन के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का समय तय किया गया था। समय- सीमा बीतने के बाद भी मैराथन जारी था। मुख्यमंत्री ने कल सोमवार को सूरजपुर में सभा को संबोधित किया और करोड़ों की सौगात दी। ताजा जानकारी के मुताबिक सूरजपुर में मौसम खराब के कारण सीएम भूपेश बघेल सूरजपुर से बाय रोड कटघोरा के लिए निकलेंगे।

15 Dec 2020 02:30PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

  रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री तथा कबीरधाम जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने मंगलवार को कवर्धा के सर्किट आउस में में प्रेस वार्ता लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष की उपलब्धियां बताई। श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य का चहुमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हम गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ काम कर रहे है। इन दो वर्षों में हमने 24 बड़े-बड़े वायदे पूरे किए हैं। आने वाले वर्षों में सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

15 Dec 2020 02:25PM,
by: Thaneshwar sahu