प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने कच्छ की धरती से विपक्ष पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के आसपास आजकल किसानों को डराने की साजिश चल रही है। क्या अगर कोई आपसे दूध लेने का कॉन्ट्रैक्ट करता है, तो क्या भैंस लेकर चला जाता है? जैसी आजादी पशुपालकों को मिल रही है। वैसी ही आजादी हम किसानों को दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि कई वर्ष से किसान संगठन इसकी मांग करते थे, विपक्ष आज किसानों को गुमराह कर रहा है लेकिन अपनी सरकार के वक्त ऐसी ही बातें करता था। कच्छ से प्रधानमंत्री का किसानों को संदेश
16 Dec 2020 02:39AM,by: Imran Khan
कृषि कानूनों को लेकर किसानों और केंद्र सरकार में गतिरोध जारी है। किसान जहां अपनी मांगों पर अड़े हैं तो वहीं सरकार भी साफ कर चुकी है कि कानून किसी भी कीमत पर वापस नहीं होगा। दिल्ली बॉर्डर पर 21 दिनों से डेरा डाले किसानों और सरकार की इस जंग में आज बुधवार का दिन अहम हो सकता है, क्योंकि बॉर्डर पर किसान टिकेंगे या उन्हें कहीं और भेजा जाएगा, इसपर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगीं।
16 Dec 2020 02:30AM,by: Imran Khan
भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एडिप व राष्ट्रीय वयोश्री योजनांतर्गत उन्हें करीब दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत के कुल 3380 सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इसके लिए 17 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे स्थानीय जलसंसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में कार्यक्रम आयोजित है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने एडिप योजना के तहत जिले के 1162 दिव्यांगजनों का चयन किया था। साथ ही राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जिले के 623 वरिष्ठ नागरिकों का चयन किया गया था। इन्हें कुल दो करोड़ चार लाख रुपये की लागत के करीब 3380 विभिन्न सहायक उपकरण दिलाने विभाग की ओर से भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था। तात्कालिन कलेक्टर एवं वर्तमान कमिश्नर डाा. संजय अलंग ने उक्त संबंध में सांसद साव को जानकारी देते हुए केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. थावरचंद गहलोत से इस मामले में चर्चा करने का अनुरोध किया था। संसद के मानसून सत्र के दौरान ही साव ने केन्द्रीय मंत्री गहलोत से भेंट कर जिले के चयनित दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को तत्काल सहायक उपकरण उपलब्ध कराने अनुरोध किया। इन प्रयासों के फलस्वरूप लंबे समय से सहायक उपकरणों की बाट जोह रहे जिले के दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 17 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे जल संसाधन परिसर स्थित प्रार्थना भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सहायक उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. गहलोत वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से दिल्ली से जुड़ेंगे। दिव्यांगों को बंटेंगे दो करोड़ के सहायक उपकरण, तैयारी पूरी
15 Dec 2020 02:30PM,by: Imran Khan
अंबिकापुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा संभाग के प्रवास पर पिछले पांच दिनों से हैं। इस दौरान उन्होंने बलरामपुर और अंबिकापुर का दौरा किया और अपनी योजनाओं के साथ जनता को कई सौगात दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में निमंत्रण न मिलने से केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह नाराज नजर आईं।रेणुका सिंह ने कहा है कि 'मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रशासन ने निमंत्रण देना भी उचित नहीं समझा गया, मेरा स्थान छत्तीसगढ़ प्रोटोकॉल में तीसरे स्थान में आता है। प्रोटोकॉल के अनुसार कलेक्टर को निमंत्रण देना था जो नहीं दिया गया, राज्य सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। बता दें छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वर्चुअल मैराथन में एक लाख से ज्यादा लोगों ने दौड़ भी लगाई। बलरामपुर से सुकमा तक सभी 28 जिलों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। इस मैराथन के लिए सुबह 6 बजे से 11 बजे तक का समय तय किया गया था। समय- सीमा बीतने के बाद भी मैराथन जारी था। मुख्यमंत्री ने कल सोमवार को सूरजपुर में सभा को संबोधित किया और करोड़ों की सौगात दी। ताजा जानकारी के मुताबिक सूरजपुर में मौसम खराब के कारण सीएम भूपेश बघेल सूरजपुर से बाय रोड कटघोरा के लिए निकलेंगे।
15 Dec 2020 02:30PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ट्रैकर कुत्ते और दो पुलिसकर्मियों को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में सम्मानित किया गया है। पत्रकारों से बात करते हुए, रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक एसपी संतोष सिंह ने कहा, हर महीने अच्छे काम करने वाले पुलिसकर्मियों को "महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी" के रूप में पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। उनकी तस्वीरों को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगाया जाता है। साथ ही कुछ नकद पुरस्कार भी दिया जाता है। एसपी ने कहा, इस महीने दो पुलिसकर्मियों, एक कानूनी अनुभाग से और कुत्ते के हैंडलर वीरेंद्र को 'महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी "का पुरस्कार दिया गया है। उनके अलावा, रूबी जो हमारा ट्रैकर कुत्ता है, उसे भी "महीने के सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी " के रूप में सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा, सारंगढ़ पुलिस स्टेशन के तहत सारंगढ़ राज महल में चांदी की दो ट्रे जो लगभग 6 लाख रुपये की महंगी थीं, चोरी हो गईं। रूबी की मदद से वीरेंद्र ने उन्हें बरामद किया। साथ ही आरोपी को भी पकड़ लिया गया।
15 Dec 2020 01:13PM,by: Imran Khan
अंबिकापुर. किसान कानून को लेकर एक ओर देशभर में किसान आंदोलन पर हैं। कानून को लेकर उनकी केंद्र सरकार से ठन गई है। वहीं कर्ज में डूबे कई किसानों द्वारा आत्महत्या भी की जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। दरअसल लोन पर लिए गए ट्रैक्टर की किश्त की राशि नहीं पटाने पर किसान तनाव में रहता था। 2 दिन पूर्व उसने जहर सेवन कर लिया था। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था लेकिन इलाज के दौरान उसने 14 दिसंबर की रात दम तोड़ दिया। सरगुजा जिले के धौरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बबौली निवासी दशन राम पिता बोखन राम 45 वर्ष किसानी करता था। 12 दिसंबर की रात उसने अचानक जहर का सेवन कर लिया था। यह बात घरवालों को पता चली तो उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 14 दिसंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पीएम पश्चात मंगलवार को उसका शव परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल सहायता केंद्र की पुलिस को दिए बयान में मृत किसान के पुत्र रामजनम ने बताया कि कर्ज की राशि पटा नहीं पाने के कारण पिता टेंशन में रहते थे। इसी कारण उन्होंने जहर सेवन किया था। लोन पर लिया था ट्रैक्टर किसान के पुत्र ने बताया कि उसके पिता ने 2 साल पहले बैंक लोन पर ट्रैक्टर खरीदा था। हर 6 महीने में 63 हजार रुपए किश्त पटाना पड़ता था। 2 बार से किश्त की राशि नहीं पट पा रही थी। बैंक में किश्त की राशि 1 लाख 15 हजार बकाया थी, इसे लेकर पिता परेशान रहते थे। गौरतलब है कि इसके पूर्व बीजापुर व राजनांदगांव के किसान द्वारा भी आत्महत्या कर चुके हैं। कर्ज में डूबे किसान की जहर सेवन से मौत
15 Dec 2020 12:30PM,by: Imran Khan
रायपुर- मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज प्रेस कांन्फ्रेंस के माध्यम से भूपेश सरकार के दो साल की उपलब्धियां गिनाई। सरकार की 2 साल की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए मंत्री चौबे ने कहा कि हमने जो कहा वो किया।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना का लाभ लोगों को मिला। मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ का बाजार गुलजार रहा। हमने किसानों से कर्जमाफी का वादा पूरा किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज यह नारा है कि "भूपेश है तो भरोसा है" इसके साथ ही मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य सरकार दे रही है जो बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस साल किसानों से 90 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राजीव गांधी न्याय योजना का ड्राफ्ट मंगाया है। 17 लाख किसानों का सिंचाई टैक्स माफ किया। बस्तर में जिन किसानों की जमीन गई थी उन्हे वापस किया गया है। मंत्री ने कहा कि सभी धान खरीदी केंद्रों में चबूतरा और शेड का निर्माण किया जाएगा।मंत्री ने कहा कि हमने गोधन न्याय योजना लागू किया। बता दें कि आगामी 17 दिसंबर को भूपेश सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर सरकार के तमाम मंत्री मीडिया के माध्यम से सरकार के दो साल की उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। भूपेश बघेल सरकार के दो साल
15 Dec 2020 11:56AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








