Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर - छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर आज वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने वाले इस वर्चुअल मैराथन दौड़ को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है और तकरीबन 70 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन पंजीयन कराया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राज्य सरकार के मंत्री,संसदीय सचिव, विधायक सहित छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लोग इस वर्चुअल मैराथन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में वर्चुअल मैराथन में भाग लेने की अपील की है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भी प्रदेशवासियों से वर्चुअल मैराथन में भाग लेकर इसे अविस्मरणीय बनाने की अपील की है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस वर्चुअल मैराथन दौड़ के प्रतिभागी कहीं भी समूह के रूप में एकत्रित नहीं होंगे।प्रतिभागी घर, उद्यान, मैदान, सड़क या अन्य किसी सुरक्षित स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते वौ गेंडे और दौडते हुए कुछ सेकेण्ड का वीडियो अथवा फोटो 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे से 11 बजे तक हैशटैग #runwithchhattisgarh के साथ फेसबुक व ट्वीटर पर अपलोड कर सकेंगे। वर्चुअल मैराथन में प्रदेशवासियों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

13 Dec 2020 04:37AM,
by: Imran Khan