रायपुर - अपने उपभोगाताओं को सहूलयित देने के लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों ने तकनीकी से जुड़ी हुई सुविधाएं शुरू की, लेकिन इन सुविधाओं को अपडेट करना विभागीय अधिकारी भूल गए है। विभाग की इस लापरवाही से राजधानी के बिजली उपभोगताओं को परेशान होना पड़ रहा है।बिजली बिल जमा करने के बावजूद नए बिल के साथ पुराना बिल भी जुड़कर आ रही है। दो माह का बिल एक साथ आने से उपभोगता परेशान है। बिल सुधरवाने के लिए उपभोगता बिजली कार्यालय के चक्कर लगाते है, उसके बाद उनकी समस्या का समाधान होता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल शिकायकर्ताओं की मानें तो ऑनलाइन और ऑफ लाइन बिजली बिल दोनो अलग-अलग दिख रहा है। ऑफलाइन बिल लेकर जाते है, तो बिजली कार्यालय में अधिकारियों से चर्चा करने के बाद कर्मचारी बिल जमा करने की सलाह देते है। अधिकारी दौरे में रहते है, तो उनकी समस्या का समाधान उसी दिन जमा नहीं होता है। एक बिल जमा करने के लिए उपभोगाताओं को दो से तीन बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। बिजली बिल - सिस्टम की तकनीकी खराबी की वजह से उपभोगाता पेरशान
12 Dec 2020 02:02AM,by: Imran Khan
साल 2021 के गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड खास होने जा रही है। इस बार राजपथ पर अयोध्या में बनने जा रहा भव्य राम मंदिर की झांकी देखने को मिलेगी।उत्तर प्रदेश की ओर से जो झांकी परेड में शामिल होगी, उसमें राम मंदिर का मॉडल होगा। यूपी की ओर से इस बार अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर को ही थीम बनाया गया है. झांकी में अयोध्या में हर साल होने वाले दीपोत्सव को भी दर्शाया जाएगा. साथ ही साथ शबरी के झूठे बेर, निषादराज को राम का गले लगाना, केवट को आशीर्वाद समेत अन्य दृश्यों को झांकी में दिखाया जाएगा. यूपी सरकार अपनी झांकी में अंतरराष्ट्रीय ख्याति के मृदंगाचार्य रामशंकरदास की मूर्ति भी दिखादधएगी।
11 Dec 2020 04:34PM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अधिकांश मामलों में पहले लड़कियां सहमति से संबंध बनाती है, लिव इन में भी रहती हैं। उसके बाद रेप का केस दर्ज कराती हैं।ऐसे में पहले अपने रिश्ते को देखें क्योंकि ऐसे रिश्ते में पड़ने से परिणाम हमेशा बुरा होता है। बिलासपुर में उन्होंने कहा कि किशोरी होती बच्चियों व महिलाओं को अपने अधिकार पता होना चाहिए। नाबालिग हैं तो प्यार मोहब्बत के फिल्मी तरीके और इनके चक्कर में न आएं।आपका घर, परिवार व जिंदगी तबाह हो जाएगी।कई तो 18 साल पूरा होते ही शादी कर लेती हैं और बच्चा होने पर आयोग में शिकायत लेकर आती हैं।ऐसे में पहले अपनी स्थिति को समझ लें, दुनिया फिल्मी कहानी की तरह नहीं होती है।
11 Dec 2020 11:21AM,by: Imran Khan
करीब पांच राउंड की बात रद्द होने के बाद सरकार ने किसानों को लिखित प्रस्ताव भेजा, लेकिन किसानों ने उसे नकार दिया। गुरुवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। APMC-MSP को लेकर लिखित गारंटी का भरोसा दिया। हालांकि,किसानों ने भी तुरंत जवाब दिया और सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया। किसानों की मांग है कि तीनों कानून वापस होने चाहिए। किसान बनाम सरकार, कौन झुकेगा?
11 Dec 2020 11:21AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







