Imran Khan

Generic placeholder image

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनाखान रवाना होने से पहले बड़ा बयान देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह पर आरोप लगाया है कि उनके कार्यकाल में सबसे बड़ा राशन घोटाला हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 72 लाख राशन कार्ड का कोटा जारी किया गया है।इस मामले में जानकारी मिली है कि न्टल चाँवल के हेराफेरी का दस्तावेज़ आर्थिक अपराध शाखा को प्रस्तुत किया गया था। इसकी विस्तार से जांच किये जाने पर शिकायत सही पाई गई थी।आर्थिक अपराध शाखा द्वारा विस्तार से जांच किये जाने पर ये भी प्रमाण पाया गया था कि 2013 में खाद्य संचालनायल के अधिकारियों ने 65 लाख राशनकार्ड छपवाए थे और 7 लाख राशन कार्ड का कोटा जारी कर 35 हज़ार क्विन्टल चाँवल को खुले बाजार में बिकवा दिए थे। इसके अलावा राशनकार्ड कटौती के समय 110 प्रतिशत कोटा जारी कर सुनियोजित ढंग से कालाबाजारी करवाये थे। संचालनालय के अधिकारी द्वारा राशन दुकानों में भारी मात्रा में चाँवल का स्टॉक होने के बाद भी लगातार कोटा जारी किया गया साथ ही भारत सरकार द्वारा कम्प्यूटर कार्यक्रम के पैसे से जिलों में 11 रुपये में राशनकार्ड छपवाया गया ।जबकि 4 रुपये में संवाद में राशनकार्ड छप रहे रहे थे। सारे मामले को मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान में लेकर जांच करा के 2015 के संचालनालय में कार्यरत संयुक्त संचालक के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा रायपुर में 13/2020 दर्ज कर विवेचना की जा रही है। राशन घोटाला; एफआईआर दर्ज।

10 Dec 2020 01:13PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

प्रदेश में कोरोना का टीका लगना कब शुरू होगा, यह साफ नहीं है लेकिन जिस तरह अचानक तैयारी तेज हुई है। उससे लगता है कि यहां वैक्सीन पहुंचने के दिन ज्यादा दूर नहीं है। बुधवार को डीकेएस अस्पताल के पीछे स्वास्थ्य विभाग के वैक्सीन स्टोरेज में कोरोना टीके के लिए एक अलग हाॅल बनाकर उसमें विशाल फ्रिज इंस्टाल कर दिया गया है।यह फ्रिज 45 से 90 हजार तक कोरोना वैक्सीन को 2 डिग्री तापमान में रख सकेगा । पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन यहीं से सप्लाई किए जाएंगे। हालांकि अभी राज्य को केंद्र से इस निर्देश का इंतजार है कि यहां कौन सी वैक्सीन सप्लाई होगी और उसे किस तापमान में रखना होगा। कोरोना वैक्सीन स्टोरेज के नाम पर विभाग ने 15 बाई 18 फीट का एक बड़ा हाल बनाया है,जो पूरी तरह से एयर टाइम और सुरक्षित है। बुधवार को यहां एक देशी कंपनी का बड़ा फ्रिज इंस्टाल करने की प्रक्रिया लगभग ढाई घंटे चली। फ्रिज का इंस्टालेशन दोपहर 12.10 बजे से शुरू होकर 2.40 बजे पूरा हो गया। इसके बाद फ्रिज का डेमो भी किया गया,शुरूआत में इसमें डिस्टिल्ड वाटर के कुछ डोज भी रखकर देखे गए, जिनका तापमान बमुश्किल डेढ़ - दो मिनट में 2 डिग्री से नीचे यानी फ्रीजिंग प्वाइंट पर पहुंच गया। इसकी पूरी वीडियो रिकार्डिंग की गई और इस वीडियो का शाम करीब 4 बजे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और हेल्थ अफसरों के सामने प्रजेंटेशन दिया गया। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने अन्य राज्यों और दुनिया के तमाम देशों में कम्युनिटी वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को मद्देनजर रखते हुए केंद्र की गाइडलाइन के अनुरूप तैयारियां तेज कर दी हैं। जो पहला वैक्सीन स्टोरेज बनाया गया है,उसमें इसके अलावा दो-तीन फ्रिज और इंस्टाल किए जा सकते हैं। एक फ्रिज का रेट लगभग ढाई लाख रुपए बताया गया है। रायपुर मे वैक्सीन स्टोरेज की अचानक तैयारी तेज

10 Dec 2020 07:01AM,
by: Imran Khan