किसान आंदोलन के समर्थन में भारत बंद किया गया है। गैर- भाजपा शासित 13 राज्यों में बंद का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। राजस्थान के मंत्री खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर दुकानें बंद कराने निकले।मुंबई की डब्बावाला एसोसिएशन ने भी बंदझं को समर्थन दिया है। इन 13 राज्यों में देश की आधी आबादी रहती है और करीब 4.82 करोड़ किसान परिवार रहते हैं।इनमें बड़े राज्य महाराष्ट्र और राजस्थान हैं। महाराष्ट्र में 1.10 करोड़ और राजस्थान में 71 लाख परिवार खेती पर निर्भर हैं। गैर-भाजपा शासित राज्यों में भारत बंद
08 Dec 2020 09:00AM,by: Imran Khan
राजनांदगांव में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है । यहां चेंबर ऑफ कॉमर्स ने दोपहर 2 बजे तक पूरे शहर में तमाम व्यवसायिक संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया है । फिलहाल शहर में छोटे-छोटे होटल पान ठेले ही खुले नजर आए। सुबह से ही महापौर हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलवीर छाबड़ा, समेत तमाम कांग्रेस दुकानें बंद करवाते नजर आए।
08 Dec 2020 06:56AM,by: Imran Khan
महासमुंद में सुबह से ही शहर की सड़कें सूनी हैं। कांग्रेस और किसान संगठन के साथ आम आदमी पार्टी के नेता व्यवसायिक संस्थानों और बाजारों को बंद करवाने निकले हैं। कांग्रेसी नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खुद को किसानों के साथ बताया।चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी महासमुंद में तमाम व्यवसायिक संस्थानों को बंद रखने के लिए अपना समर्थन दिया है। फिलहाल शहर में पेट्रोल पंप , सब्जी दुकान और दवा दुकानें खुली हैं। महासमुंद : शहर की सड़कें सूनी, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी
08 Dec 2020 06:54AM,by: Imran Khan
धमतरी में जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसी सुबह से शहर बंद कराने घूम रहे हैं। हालांकि जिले के किसान ही इसमें शामिल नहीं दिखाई दे रहे। नेशनल हाईवे की दुकानों के अलावा स्टेट हाईवे और सदर मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ता घूम- घूम कर व्यापारियों से समर्थन मांगते रहे।अधिकांश व्यापारियों ने समर्थन नहीं दिया। व्यापारी दुकान का आधा शटर खोलकर बैठे हैं। सभी चौक पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। धमतरी : किसान ही बंद में नहीं, व्यापारियों ने आधे शटर खोले
08 Dec 2020 06:54AM,by: Imran Khan
,बिलासपुर - बंद का खास असर नहीं दुकानें पहले की तरह खुलीं वहीं बिलासपुर में बंद का कुछ खास असर नहीं दिखाई दे रहा है।दुकानें अपने निर्धारित समय पर सुबह से खुल रही हैं। किसानों के इस बंद में व्यापारियों की कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई दे रही। तिफरा में व्यापारियों ने तो बंद का विरोध कर दिया। बिलासपुर में व्यापक बंद का असर दोपहर 12 से 2 के बीच दिखने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही सड़कों पर निकले हैं। बिलासपुर : बंद का खास असर नहीं
08 Dec 2020 06:50AM,by: Imran Khan
राजधानी रायपुर में भी सुबह अभी बंद का मिला जुला असर है। मुख्य मार्गों पर बड़ी दुकानें और बाजार बंद हैं, लेकिन रायपुरा सहित कुछ जगहों पर पेट्रोल पंप और दुकानें खुली हुई हैं। पुरानी बस्ती,कटोरा तालाब,मालवीय रोड,पंडरी कपड़ा बाजार, बॉम्बे मार्केट,, संतोषी नगर,टिकरापारा समेत दर्जनों इलाकों में दुकानें बंद हैं। इन इलाकों में विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसी निकले हैं। रायपुर - सभी बड़े बाजार और पेट्रोल पंप बंद
08 Dec 2020 06:50AM,by: Imran Khan
किसानों के भारत बंद का जोरदार असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अगल- अलग जिलों में सुबह 6 बजे से ही कांग्रेसी और बड़े नेता बंद के समर्थन में सड़कों पर हैं।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ट्रैक्टर पर सवार होकर रायपुर के जय स्तंभ चौक पहुंचे। यही हालत बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी और बस्तर में भी है।
08 Dec 2020 06:50AM,by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक किसान की खेत में रखी धान की फसल जलकर खाक हो गई। फसल में लगी आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि आसपास के घरों तक पहुंच गईं।हालांकि बड़ा हादसा होने से पहले लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग से करीब 6 एकड़ फसल जल गई है।मामला गौरेला क्षेत्र का है।
08 Dec 2020 06:49AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








