Imran Khan

Generic placeholder image

इस बार प्रभु यीशु मसीह के जन्म का उत्सव कोरोना के साये में मनाया जा रहा है। अमूमन क्रिसमस से माहभर पहले ही गड़रिए घर-घर जाकर यीशु के जन्म का संदेश देने लगते हैं,लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका। कैरोल सिंगिंग ग्रुप भी इस बार नहीं निकलेंगे। कैंप फायर भी कुछ बड़ी जगहों पर ही होंगे।।इसके अलावा 25 दिसंबर को चर्च जाने वाले हर व्यक्ति का रिकॉर्ड रखने उनका नाम रजिस्टर में दर्ज करने का फैसला भी लिया गया है। इस क्रिसमस 2 हजार साल पुरानी संस्कृति के दर्शन नहीं होंगे। जीसस के जन्म का संदेश तरानों के जरिए देने वाले कैरोल सिंगिंग ग्रुप इस बार नहीं निकलेंगे। नए साल पर होने वाले प्रीतिभोज और वनभोज यानी पिकनिक भी नहीं होंगे। इससे पहले लॉक डाउन की वजह से दुनियाभर में प्रभु यीशु के बलिदान का पर्व गुड-फ्राइडे व पुनरुत्थान पर्व ईस्टर भी नहीं मनाया जा सका।जिस तरह प्रभु यीशु की कबर पर उनके चेले व माता व बहनें तीसरे दिन सुगंधित द्रव्य व फूल चढ़ाने गए थे उसकी याद में हर साल मसीही कब्रिस्तानों में पुरखों की समाधि पर लोग पुष्पांजलि देने नहीं जा सके थे। कोरोना का असर:इस बार प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव पर भी

07 Dec 2020 12:09PM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर- छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बिहार के विधायक व सह-प्रभारी नवीन आज सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचे। पहली बार रायपुर दौरे पर आए प्रदेश प्रभारी के स्वागत के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सहित आला नेता एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। यहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रभारी और सह-प्रभारी का भव्य स्वागत किया। बता दें कि रायपुर पहुंचने के बाद दोनों नेताओं का बीजेपी सांसदों- विधायकों के साथ बैठकों का दौर चलेगा। बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री शामिल होंगे। डी. पुरंदेश्वरी पार्टी के सभी मोर्चा पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की भी बैठक लेंगी। इन बैठकों में राज्य सरकार को घेरने और संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि डी पुरंदेश्वरी भाजपा के सभी पदाधिकारियों से चर्चा करेंगी और 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रणनीति बनाएंगे।

07 Dec 2020 09:30AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

समाजवादी पार्टी किसानों के मुद्दे पर आक्रामक रुख अपना रही है। अखिलेश यादव की अगुवाई में आज किसान यात्रा निकालने की तैयारी है लेकिन लखनऊ में पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन रफ्तार पकड़ रहा है और अब राजनीतिक दल भी खुलकर इसके समर्थन में आ गए हैं।समाजवादी पार्टी ने किसानों के समर्थन में किसान यात्रा निकालने की बात कही, लेकिन सोमवार सुबह से ही लखनऊ से लेकर कन्नौज तक पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बढ़ा दी है।सपा की किसान यात्रा शुरू होने से पहले ही कुछ नेताओं को हिरासत में लिया गया है। तो लखनऊ में कुछ इलाकों को सील कर दिया गया है। लखनऊ की विक्रमादित्य रोड जहां समाजवादी पार्टी का दफ्तर है, उसे छावनी के तौर में बदल दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान खड़े हैं। बता दें कि अखिलेश यादव को लखनऊ से कन्नौज जाना है, जहां पर वो किसान यात्रा में हिस्सा लेंगे। समाजवादी पार्टी किसानों द्वारा मंगलवार को बुलाए गए भारत बंद के समर्थन का ऐलान भी कर चुकी है।

07 Dec 2020 08:58AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुए आम जनता से 8 दिसम्बर को अपना कारोबार बंद रकने की अपील की । इंटक, एटक, सीटू, एच एम एस, एक्टू, बैंक, बीमा, राज्य केंद्र कर्मचारियों ने एकजुटता व्यक्त करते हुए प्रदेश भर के व्यापारियों एवं आम जनता से देश के अन्नदाताओं का पूरा समर्थन करने का आव्हान किया । प्रदर्शन किया। सीटू के अध्यक्ष बी सान्याल, राज्य सचिव धर्मराज महापात्र, इंटक अध्यक्ष संजय सिंह, एटक महासचिव हरनाथ सिंह, एच एम एस कार्यकारी अध्यक्ष, एच एस मिश्रा, एक्टू महासचिव बृजेंद्र तिवारी, तृतीय वर्ग शा़ कर्म संघ के अध्यक्ष राकेश साहू, एस टी यू सी के सचिव एस सी भट्टाचार्य, बीमा कर्मी नेता वी एस बघेल, अलेक्जेंडर तिर्की, सुरेन्द्र शर्मा, केन्द्रीय कर्म नेता आशुतोष सिंह, दिनेश पटेल, राजेंद्र सिंह, मानिक राम पूराम, बी एस एन एल के।महासचिव आर एन भट्ट, बैंक कर्मी महासचिव शिरीष नलगुंडवार, डी के सरकार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के नवीन गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, विभाष पैतुंडी, एस एफ आई के राजेश अवस्थी, जनवादी नौजवान सभा के प्रदीप गभने, जनवादी महिला समिति की गंगा साहू, अंजना बाबर, ने किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले प्रतिगामी और किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए किसान तीन कृषि कानूनों के साथ साथ बिजली (संशोधन) अधिनियम को वापस लेने की मांग की । नेताओं ने कहा कि किसानों का यह आंदोलन न केवल भारतीय कृषि के हित में है बल्कि यह हमारे भोजन की सुरक्षा के लिए भी जरूरी है। भंडारण की सीमा हटाने का अर्थ काला बाजारियों लूट की खुली छूट देना है। सरकार स्वामीनाथन आयोग द्वारा अनुशंसित न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी रूप से लागू करके किसानों के साथ न्याय करे। ट्रेड यूनियनों ने समस्त नागरिकों से इस न्याय युद्ध में किसानों का साथ देने और 8 दिसम्बर जो बंद को कामयाब बनाने की अपील की । ट्रेड यूनियनों ने किसानों के भारत बंद को सफल बनाने की अपील

07 Dec 2020 08:18AM,
by: Imran Khan
Generic placeholder image

रायपुर- मरवाही में हार के बाद जनता कांग्रेस में मंथन शुरू हो गई है।नए अध्यक्ष रेणु जोगी की अध्यक्षता में सागौन बंगले में बैठक चल रही है। इस बैठक में सभी ज्ञरेणु जोगी की अध्यक्षता में सागौन बंगले में ओर गुप बैठक शुरु रायपुर- मरवाही में हार के बाद जनता कांग्रेस में मंथन शुरू हो गई है।नए अध्यक्ष रेणु जोगी की अध्यक्षता में सागौन बंगले में बैठक चल रही है। इस बैठक में सभी कोर ग्रुप के सदस्य शामिल है। बैठक में 10 एजेंडों पर चर्चा चल रही है। इस बैठक का मुख्य रुपरेखा तय किया गया है। जिसमें आॅनलाइन सदस्यता अभियान की शुरूआत कैसे किया जाए।साथ ही वीर नारायण सिंह जयंती और बीरगांव नगर निगम घेराव 10 दिसम्बर को किया जाएगा। इसके अलावा वादा निभाओ सप्ताह 11-17 दिसम्बर चलाया जाएगा। प्रदेश समिति का गठन (उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव की नियुक्ति को लेकर पर भी चर्चा हो रही है। बस्तर और सरगुजा संभागीय स्टीरिंग कमेटी का गठन, धान सत्याग्रह की रूप- रेखा का निर्धारण,मोर्चा प्रकोष्ठ ओं का सम्मेलन सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बैठक में नए अध्यक्ष रेणु जोगी सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद है।कोर ग्रुप के सदस्य शामिल है। बैठक में 10 एजेंडों पर चर्चा चल रही है। इस बैठक का मुख्य रुपरेखा तय किया गया है। जिसमें आॅनलाइन सदस्यता अभियान की शुरूआत कैसे किया जाए।साथ ही वीर नारायण सिंह जयंती और बीरगांव नगर निगम घेराव 10 दिसम्बर को किया जाएगा। इसके अलावा वादा निभाओ सप्ताह 11-17 दिसम्बर चलाया जाएगा। प्रदेश समिति का गठन (उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, संयुक्त सचिव की नियुक्ति को लेकर पर भी चर्चा हो रही है। बस्तर और सरगुजा संभागीय स्टीरिंग कमेटी का गठन, धान सत्याग्रह की रूप- रेखा का निर्धारण,मोर्चा प्रकोष्ठ ओं का सम्मेलन सहित अन्य विषयों को लेकर चर्चा हो रही है। इस बैठक में नए अध्यक्ष रेणु जोगी सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद है।

07 Dec 2020 07:59AM,
by: Imran Khan