बैंक घोटालेबाज़ और भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में कोई राहत नहीं मिली है. तीन घंटे लंबी चली सुनवाई के बाद डोमेनिका कोर्ट ने मेहुल की जमानत अर्जी खारिज कर दी. मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के दौरान चोकसी ने डोमेनिका में अवैध घुसपैठ के आरोपों को पूरी तरह नकार दिया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 जून को होगी. चोकसी व्हीलचेयर पर बैठकर मजिस्ट्रेट के सामने पहुंचा था. प्रत्यार्पण करने के मामले में आज डोमिनिका की हाई कोर्ट में फिर सुनवाई होगी. कोर्ट मेहुल के भारत प्रत्यर्पण का फैसला सुना सकता है. मेहुल चोकसी की जमानत अर्जी खारिज
03 Jun 2021 10:55AM,by: Vikash Kumar
रायपुर में अवैध सैनिटाइजर फैक्ट्री में ड्रग विभाग ने छापा मारा है। कटोरा तालाब स्थित एक घर में अवैध सैनिटाइजर फैक्ट्री संचालित हो रही थी। डिब्बा बंद सैकडों लीटर अमानक सैनिटाइजर मिला है। अलग-अलग ब्रांड के नाम से सैनिटाइजर पैक किया जा रहा था । विनोद अग्रमोदी नाम का व्यक्ति इस अवैध फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। ड्रग विभाग ने रायपुर की फैक्ट्री में छापा, अमानक सैनिटाइजर जब्त
03 Jun 2021 10:27AM,by: Vikash Kumar
नीति आयोग ने राज्यों की प्रगति संबंधी सतत विकास लक्ष्यों के लिए सूचकांक (एसडीजी) इंडिया इंडेक्स 2020-21 रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लैंगिक समानता में छत्तीसगढ़ टॉप स्टेट बना है। बता दें कि नीति आयोग की एसडीजी इंडिया इंडेक्स में सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में राज्यों की प्रगति के आधार पर उनके प्रदर्शन को आंका जाता है और उनकी रैंकिंग की जाती है। इस सूचकांक में ओवर आल रैकिंग में छत्तीसगढ़ ने पिछली बार के मुक़ाबले अपने अंकों में भी सुधार किया है। वहीं, 16 लक्ष्यों में से एक लैंगिक समानता में सभी राज्यों को पीछे छोडते हुये छत्तीसगढ़ ने बाजी मारी है।
03 Jun 2021 10:26AM,by: Vikash Kumar
जिले के मनेंद्रगढ़ उप जेल में पिछले 21 दिन से बंद विचाराधीन एक कैदी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार मृतक राम कुमार कश्यप चिरमिरी निवासी था ने बीते 12 मई को अपनी मां की हत्या कर दी थी। जिसके बाद 21 मई को उस जेल दाखिल किया गया था। जहां उस ने शौचालय के पीछे फाँसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले में जेल प्रबंधन ने बताया कि मृतक कैदी गुमसुम रहता था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाय है कोरिया : मनेंद्रगढ़ उप जेल में कैद विचाराधीन कैदी ने लगाई फांसी
03 Jun 2021 09:55AM,by: Vikash Kumar
राजद सांसद ए डी सिंह को फर्टिलाइजर घोटाले के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद सांसद ए डी सिंह का मेडिकल जांच करवाया गया और उसके बाद दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में रखकर पूछताछ की जा रही है। खाद घोटाला मामला : राजद सांसद एडी सिंह को ईडी ने किया गिरफ्तार
03 Jun 2021 09:19AM,by: Vikash Kumar
टूल किट मामले में नेताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को पुलिस ने दूसरी दफा नोटिस जारी किया है, वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को तीसरा नोटिस देने की तैयारी कर रही है। इस मामले में रायपुर पुलिस की एक 3 सदस्यीय टीम आज सुबह बैंगलुरु रवाना हुई जहां कांग्रेस नेता से पूछताछ करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक टूलकिट मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए एक 3 सदस्यीय टीम जिसमे 1 एएसपी,1 टीआई और 1 एएसआई बैंगलुरु रवाना हुए है। ये टीम बैंगलुरु में कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा से पूछताछ करेगी।
03 Jun 2021 08:10AM,by: Vikash Kumar
हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को गुरुवार सुबह लगभग सात बजे पीजीआई लाया गया। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत खराब होने के बाद कड़ी सुरक्षा में पीजीआई लाया गया। हालांकि दो घंटे बाद जांच और दवा देकर डॉक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया। हरियाणा : पीजीआई के बाद राम रहीम वापस भेजा गया जेल
03 Jun 2021 07:48AM,by: Vikash Kumar
वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ को बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने दुआ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में दर्ज राजद्रोह के मुकदमे को खारिज कर दिया है। बता दें कि विनोद दुआ की ओर से एक यूट्यूब प्रोग्राम में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ कथित तौर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा के एक स्थानीय नेता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट से विनोद दुआ को मिली बड़ी राहत
03 Jun 2021 07:47AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




