उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण से इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश वीके श्रीवास्तव की मृत्यु की परिस्थितियों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी. 23 अप्रैल को जस्टिस वीके श्रीवास्तव को लखनऊ के लोहिया अस्पताल ले जाया गया था. आरोप है कि लोहिया अस्पताल में ना अटेंडेंट मिला और ना अन्य कोई सुविधा. बाद में उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया था.
15 May 2021 04:52AM,by: Vikash Kumar
मध्य प्रदेश में गत साढ़े चार महीनों में 22 बाघों की मौत ने वन्यप्राणी प्रबंधन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। इस अवधि में प्रदेश में हर छठे दिन में औसतन एक बाघ की मौत हुई है। इनमें से छह तो पिछले आठ दिनों में मरे हैं। इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में बाघों की मौत का यह आंकड़ा पहली बार सामने आया है।
15 May 2021 04:04AM,by: Vikash Kumar
शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन हो गया है. कोविड के बाद स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उनकी मृत्यु हो गई. अभय संधू का पिछले कई दिनों से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा था. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. शहीद भगत सिंह के भतीजे अभय संधू का निधन
15 May 2021 04:03AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में राजनितिक हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने बांकुड़ा से बीजेपी सांसद सुभाष सरकार की गाड़ी पर हमला किया. सांसद की गाड़ी पर यह हमला पातालखुरी गांव के पास चटर्जी बागान मे हुआ. इस मामले में बाकुंड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
15 May 2021 03:45AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चित्रकूट जेल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की गई है. जेलर और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. चित्रकूट जेल में आज ही गैंगवार में तीन अपराधी मारे गए थे.
15 May 2021 03:45AM,by: Vikash Kumar
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को अमीर राष्ट्रों से अपील की है कि वह बच्चों के टीकाकरण के बारे में फिर से विचार करें. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन देशों को राय दी कि इसके बजाय वह कोवैक्स योजना के तहत गरीब देशों को कोविड-19 वैक्सीन दान करें. डब्लूएचओ के प्रमुख टेड्रोस अधानोम गेब्रियेसुस ने भारत के बारे में चिंता जाहिर करते हुए यह भी कहा कि महामारी का दूसरा साल पहले साल की तुलना में ज्यादा जानलेवा साबित होगा.
15 May 2021 03:29AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








