अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समोराह को लेकर NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि मंदिर के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का भी योगदान है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मंदिर जहां बनना चाहिए था, ये उससे कुछ दूरी पर बन रहा है। शरद पवार ने राजीव गांधी को दिया राम मंदिर का क्रेडिट
20 Jan 2024 01:05AM,by: Tikendra Sinha
भारत सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों का अवलोकन राजनांदगांव जिले में गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल द्वारा किया गया। गौरतलब है कि गोवा राज्य के पत्रकारों का दल छत्तीसगढ़ राज्य भ्रमण पर है। इसी कड़ी में भारत सरकार के फ्लैगशिप योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अंतर्गत जिले में किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का पत्रकार दल द्वारा देखा गया। गोवा राज्य से आए पत्रकारों के दल ने राजनांदगांव जिले के अंजोरा में किए गए वृक्षारोपण, निर्माणाधीन मिनी परकोलेशन टैंक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा चंदन निर्माण एवं रंग-गुलाल पैकेजिंग, ग्राम अंजोरा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र, ग्राम आरला में अमृत सरोवर, ग्राम टेड़ेसरा में आरोहण बीपीओ सेंटर को देखा गया। पत्रकार दल ग्राम अंजोरा में ग्रामवासियों से रूबरू हुए और महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत चल रहे मिनी परकोलेशन टैंक कार्य तथा 10 एकड़ भूमि पर किए गए वृक्षारोपण की बहुत सराहना की। उन्होंने वृक्षारोपण क्षेत्र में किए जा रहे सिंचाई साधनों को देखा और पौधों की देख-रेख करने वाले परिवार से बातचीत की। यहां एक-एक परिवार 400-400 पौधों की देखरेख कर रहे हैं। वृक्षारोपण अंतर्गत आम, कटहल, अमरूद, काजू, नारियल जैसे फलदार पौधे लगाए गए हैं। यह कार्य मनरेगा अंतर्गत किया गया है। एक परकोलेशन टैंक पहले से बना हुआ है, जिससे पौधों में सिंचाई की जा रही है। मिनी परकोलेशन का कार्य मनरेगा अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें 100 दिन का रोजगार ग्रामीणों को मिल रहा है। ग्राम अंजोरा में खास बात यह है कि यहां मनरेगा के अंतर्गत श्रमिक महिलाएं काम कर रही हैं।
19 Jan 2024 12:40PM,by: Tikendra Sinha
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








